Aadhaar Card Update: फ्री में अभी भी कर सकते हैं आधार अपडेट, घर बैठे हो जाएगा काम, यह है तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 06 Sep 2023 10:52 AM IST
विज्ञापन
aadhaar update online free last date and how to update your aadhaar card
Aadhaar update online - फोटो : अमर उजाला

    यदि आपके पास भी आधार कार्ड (Aadhaar Card) है और वह 10 साल पुराना हो गया है तो आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट (Aadhaar Card Update) करना होगा। कुछ महीने पहले तक तो आधार अपडेट की कोई जरूरत नहीं थी, लेकिन अब सरकार ने कहा है कि यदि आपका आधार कार्ड (Aadhaar card) 10 साल से पुराना है या 10 साल में एक बार भी अपडेट नहीं हुआ है तो आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट कराना होगा। आधार अपडेट की सुविधा 14 सितंबर 2023 तक फ्री है और उसके बाद पैसे देने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि घर बैठे आप फ्री में अपने आधार कार्ड को कैसे अपडेट कर सकते हैं...

    How to vote without voter ID card : वोटर आईडी कार्ड नहीं तो कैसे करें वोट?
    How to vote without voter ID card : वोटर आईडी कार्ड नहीं तो कैसे करें वोट? - फोटो : अमर उजाला

    आधार अपडेट के जरिए जरूरी डॉक्यूमेंट

    आधार अपडेट के लिए आपको दो जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। पहला पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ। आमतौर पर आधार अपडेट के लिए आधार सेंटर पर 50 रुपये का शुल्क लगता है लेकिन UIDAI के मुताबिक 14 जून तक यह सेवा फ्री है। पहचान पत्र के तौर पर आप वोटर कार्ड दे सकते हैं।

    आधार कार्ड
    आधार कार्ड - फोटो : Amar Ujala

    मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें