Laptop Tips: लैपटॉप को धीरे-धीरे खराब कर देती हैं आपकी 5 बुरी आदतें, आज ही सुधारें नहीं तो होगा भारी नुकसान

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 26 Dec 2025 12:43 PM IST
सार

Laptop Life Inceasing Tips:

अक्सर लोग लैपटॉप के अचानक स्लो होने या खराब हो जाने का दोष कंपनी या हार्डवेयर पर डाल देते हैं, जबकि असली वजह हमारी खुद की लापरवाही होती है। अच्छी बात यह है कि थोड़ी-सी सावधानी और सही इस्तेमाल से आप अपने लैपटॉप की लाइफ को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
5 habits that damage your laptop and how to fix them
लैपटॉप टिप्स - फोटो : AI

    अक्सर ऐसा होता है कि ऑफिस में जरूरी प्रेजेंटेशन बनाते समय या ऑनलाइन मीटिंग के बीच अचानक लैपटॉप हैंग होने लगता है, फैन तेज आवाज करने लगता है या बैटरी उम्मीद से कहीं जल्दी खत्म हो जाती है। ऐसे में हम झुंझलाकर सोचते हैं कि लैपटॉप पुराना हो गया है या उसमें कोई बड़ी खराबी आ गई है। जबकि हकीकत यह है कि इसकी जड़ हमारी रोज की छोटी-छोटी गलत आदतें होती हैं। इन आदतों के वजह से लैपटॉप की परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ दोनों को नुकसान पहुंचता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका लैपटॉप कई साल तक सही चले, तो इन आदतों को समय रहते बदलना बेहद जरूरी है।

    लैपटॉप चार्जिंग
    लैपटॉप चार्जिंग - फोटो : AI

    1. लैपटॉप को बैटरी पर इस्तेमाल करना

    अक्सर लोग लैपटॉप को बैटरी पर चलाना पसंद करते हैं और उसे बार-बार चार्ज करते रहते हैं। लेकिन यही आदत बैटरी की लाइफ को कम कर देती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि आपके पास बिजली का स्रोत उपलब्ध है, तो उसे प्लग इन करके ही इस्तेमाल करें। लगातार बैटरी डिस्चार्ज और रिचार्ज करने से उसका चार्जिंग साइकल तेजी से खत्म होने लगती है जिससे लाइफ काफी कम हो जाती है। आधुनिक लैपटॉप प्लग इन रहने पर भी बैटरी को सुरक्षित रखने में सक्षम होते हैं।

    बिना ब्रांड वाले चार्जर
    बिना ब्रांड वाले चार्जर - फोटो : AI

    2. सस्ते या बिना ब्रांड वाले चार्जर से बचें

    कभी भी सस्ते या अनब्रांडेड चार्जर का उपयोग न करें। ये चार्जर क्वालिटी स्टैंडर्ड्स पर नहीं बने होते हैं और न ही बेहतर चार्जिंग स्पीड देते हैं। अनब्रांडेड चार्जर में अक्सर करंट के फ्लकचुएट होने की गड़बड़ी सामने आती है, जिससे लैपटॉप की बैटरी खराब हो सकती है और यहां तक कि मदरबोर्ड के जलने का भी खतरा रहता है। ऐसा हुआ तो आपका भारी-भरकम नुकसान हो सकता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें