स्मार्टफोन में बिना टाइप किए कुछ भी लिखना चाहते हैं तो ये ऐप्स डाउनलोड करें

शान मोहम्मद, अमर उजाला नोएडा
Wed, 13 Jun 2018 12:02 PM IST
5 Best Voice recognition Android Mobile Apps
voice typing

    वॉयस टाइपिंग के लिए कई तरह के ऐप मौजूद हैं, जिनसे आप खुद के या किसी और के द्वारा बोले गए शब्दों को लिख सकते हैं। यदि आप किसी महत्वपूर्ण बैठक या व्याख्यान में हैं, तो वक्ता द्वारा बोले गए शब्दों को लिख पाना मुश्किल हो सकता है। यही वह जगह है, जहां डिक्टाफोन और वॉयस रिकॉर्डिंग ऐप्स काम में आते हैं। दुर्भाग्य से, जब आपको यह जानकारी पेपर पर स्थानांतरित करने की आवश्यकता होती है, तो रिकॉर्डिंग को पेपर पर हाथ से लिखना न केवल एक लंबा बल्कि, एक नीरस काम लगता है। शब्दों को गलत सुनने से गलत लिखने की संभावना बढ़ जाती है। स्पीच रिकॉग्नीशन सॉफ्टवेयर या ऐप्स ऐसी परेशानियों को आसानी से हल कर सकते हैं। इंटरनेट पर कई बेहतरीन स्पीच रिकॉग्नीशन ऐप्स मौजूद हैं।

    evernote
    evernote

    एवरनोट

    एवरनोट ऐप से आप कुछ भी याद रखने के लिए रिमाइंडर नोट बना सकते हैं, क्योंकि नोट्स बनाने के लिए इसमें भरपूर आजादी मिलती है। आप इससे टेक्स्ट के साथ-साथ डॉक्यूमेंट्स, वेबपेज, इमेज और ऑडियो नोट्स भी बना सकते हैं और उन्हें आसानी से साझा भी कर सकते हैं। एवरनोट न केवल पारंपरिक नोट्स लेने और व्यवस्थित करने के लिए शानदार ऐप है। वॉयस नोट्स बनाने के लिए आप अपने डिवाइस पर आवाज से टेक्स्ट कार्यक्षमता का उपयोग करके, यह ऐप आपको सीधे नोट्स निर्देशित करने की अनुमति देता है। यद्यपि आप इस ऐप पर अपनी आवाज के साथ नोट्स बनाने में सक्षम हैं, फिर भी इसमें ऑडियो रिकॉर्डिंग को टेक्स्ट में बदलने का विकल्प नहीं है। इससे आप रिकॉर्डिंग के अंदर विशिष्ट शब्दों या वाक्यांशों को आसानी से नहीं खोज सकते हैं। यदि आपको कोई लेख पसंद आता है और आप उसे अपने पास सुरक्षित रखना चाहते हैं, चाहे वह वेबपेज स्क्रीनशॉट हो, पीडीएफ हो या और किसी रूप में हो, तो एवरनोट वेब क्लिपर क्रोम एक्सटेंशन इस काम को बहुत आसानी से कर सकता है। यह आपको पेज को सेव करने के कई सारे टूल उपलब्ध कराता है। अगर आप केवल सलेक्ट किए हुए हिस्से को सेव करना चाहते हैं, तो यह सुविधा भी इसमें मौजूद है। यदि आप पूरे पेज को सेव करना चाहते हैं, तो आप पूरा पेज भी कर सकते हैं। एवरनोट वेब क्लिपर क्रोम एक्सटेंशन को आप क्रोम वेब स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं

    just press record android
    just press record android

    जस्ट प्रेस रिकॉर्ड

    यदि आप एक बेहतरीन श्रुतलेख ऐप चाहते हैं, तो गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद जस्ट प्रेस रिकॉर्ड ऐप को डाउनलोड करें। यह एक मोबाइल ऑडियो रिकॉर्डर है, जो एकल टैप रिकॉर्डिंग, ट्रांसक्रिप्शन और आई-क्लाउड डिवाइसेस में सिंकिंग जैसी सुविधाओं से लैस आता है। इस ऐप के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी ट्रांसक्रिप्शन सेवा काफी बेहतरीन है। एक बार जब आप इससे किसी फाइल को ट्रांसक्रिप्ट कर लेते हैं, तो आप उसे ऐप के भीतर से संपादित कर सकते हैं। यदि आप विदेश में या किसी अंतरराष्ट्रीय समूह के साथ काम कर रहे हैं, तो इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह 30 से अधिक भाषाओं का समर्थन करता है। इसमें विराम चिह्न के लिए भी कमांड की व्यवस्था है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें