इन 10 वेबसाइट्स से फ्री में डाउनलोड करें विंडोज सिस्टम के लिए सॉफ्टवेयर

आपमें से कई लोग ऐसे होंगे जो कुछ खास सॉफ्टवेयर को पैसे देकर खरीदना नहीं चाहते होंगे। मार्केट में कई सारी वेबसाइट भी ऐसी हैं जहां से फ्री में कुछ सॉफ्टवेयर डाउनलोड किए जा सकतें हैं, लेकिन कई वेबसाइट ऐसी हैं जहां से सॉफ्टवेयर के साथ-साथ मालवेयर भी सिस्टम में आ जाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए उन 10 वेबसाइट की लिस्ट लेकर आए हैं जहां से फ्री में सॉफ्टवेयर किए जा सकते हैं और इन वेबसाइट पर आप यकीन भी कर सकते हैं।

Ninite
निनाइट सेफ वेबसाइट्स में से एक है। यहां से आप कई सारे सॉफ्टवेयर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको एक कस्टम फाइल इंस्टॉलर डाउनलोड करना होगा जिसकी मदद से आप अन्य सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर सकंगे।

Softpedia
फ्री सॉफ्टवेयर देने वाली सिक्योर वेबसाइट्स में सॉफ्टपेडिया का भी नाम है। इस वेबसाइट पर आपको न्यूज के साथ-साथ सॉफ्टवेयर भी मिलेंगे। इस वेबसाइट पर करीब 850,000 सॉफ्टवेयर्स हैं।