दिनभर रील्स देखने के बाद भी खत्म नहीं होगा डेली डाटा: बस फोन में ऑन करें ये सेटिंग्स, जानें आसान तरीका

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Fri, 12 Jun 2026 03:13 PM IST
सार

Mobile Data Saving Tips

: आजकल हमारा ज्यादातर काम इंटरनेट से ही होता है, ऐसे में दिन का 1.5GB या 2GB का डेली डेटा कब खत्म हो जाता है, पता ही नहीं चलता। फिर दोपहर होते-होते '100% Data Exhausted' का मैसेज देखकर बार-बार Data Add-On करना पड़ता है। अगर आप भी इसी से परेशान हैं, तोआइए जानते हैं कि फोन की कौन-सी सेटिंग्स चुपचाप इंटरनेट खर्च कर रही हैं और कैसे कुछ आसान बदलाव करके आप डेटा की खपत को काफी हद तक कम कर सकते हैं...

1.5GB Data Gone? These Phone Settings Help Save  Internet
मोबाइल डाटा सेविंग टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड

    How to save mobile data:

    अगर आपका मोबाइल डेटा भी रोजाना जल्दी खत्म हो जाता है और आपको हर रोज अतिरिक्त रिचार्ज करवाना पड़ता है, तो इसकी वजह सिर्फ ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करना नहीं हो सकता। कई एप्स बैकग्राउंड में लगातार डेटा खर्च करते रहते हैं, जबकि ऑटो-अपडेट और ऑटो-प्ले जैसे फीचर्स भी इंटरनेट की बड़ी खपत करते हैं। इससे हमारा रिचार्ज में तो पैसा खर्च होता ही है, साथ में हर रोज डाटा एड ऑन करने के चक्कर में भी धीरे-धीरे करके पैसे चले जाते हैं।

    अच्छी बात यह है कि फोन की कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर आप डेटा उपयोग को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।आइए जानते हैं ऐसे 6 आसान तरीके जो आपके डेटा पैक को ज्यादा दिनों तक चलाने में मदद कर सकते हैं।

    मोबाइल डाटा सेविंग टिप्स
    मोबाइल डाटा सेविंग टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड

    Data Saver Mode: सबसे पहले ऑन करें यह सेटिंग

    अक्सर हम फोन बंद करके जेब में रख लेते हैं, लेकिन फोन के अंदर मौजूद एप्स इंटरनेट का इस्तेमाल करते रहते हैं। इसे रोकने के लिए एंड्रॉयड और ios दोनों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सेटिंग है, जिसे ऑन करते मात्र से ही आपको अंतर देखने काे मिल सकता है।एंड्रॉइड यूजर्स के लिए तरीका:अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं, फिर नेटवर्क एंड इंटरनेट पर क्लिक करें। इसके बाद डाटा सेवल को तुरंत ऑन कर दें। यह सेटिंग बैकग्राउंड में होने वाली फालतू डाटा खपत पर तुरंत बंद कर देती है।आईफोन (iPhone) यूजर्स के लिए तरीका:अगर आप एपल यूजर हैं, तो सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाएं और फिर सेलुलर या मोबाइल डाटा वाले विकल्प पर क्लिक करें। यहां आपको लो डाटा मोड (Low Data Mode) का ऑप्शन मिल जाएगा, उसे ऑन कर दें।

    मोबाइल डाटा सेविंग टिप्स
    मोबाइल डाटा सेविंग टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड

    Stop background data usage: बैकग्राउंड डाटा बंद करें

    हमारे फोन में कई ऐसे एप्स भी होते हैं, जिन्हें हम दिन में सिर्फ एक या दो बार ही खोलते हैं, लेकिन वे पूरा दिन फोन के बैकग्राउंड में रन किया करते हैं। जिसे रोकने से डाटा खपत को काफी हद तक रोका जा सकता है। इसके लिए नीचे बताए गए इन तरीकों को अपनाए़ं...सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाएं और एप्य या See all apps पर टैप करें।अब उस एप को चुनें जो आपको लगता है कि ज्यादा डेटा खा रहा है।इसके बाद मोबाइल डाटा एंड वाई-फाई के विकल्प पर क्लिक करें, और वहां बैकग्राउंड डाटा के टॉगल बटन को बंद (Off) कर दें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें