AC Tips: भीषण गर्मी में चलते-चलते अचानक बंद हो जाता है आपका AC? हो सकते हैं ये बड़े कारण, तुरंत करें चेक
AC problems in summer
: मई की इस गर्मी में अगर एसी चलते-चलते अचानक खुद-ब-खुद बंद होने लगे, तो परेशानी बढ़ जाती है। लेकिन बहुत से लोगों को नहीं पता कि एसी के इस तरह बार-बार बंद होने के पीछे कई वजह हो सकती हैं। जानें इन कमियों के कारण ऐसा होता है...

Why AC turns off automatically
: भीषण गर्मी में अगर घर या ऑफिस में लगा एयर कंडीशनर (AC) चलते-चलते अचानक अपने आप बंद हो जाए, तो कमरे में चंद मिनटों में ही उमस और गर्मी बढ़ जाती है। कई बार लोग समझ नहीं पाते कि आखिर चालू एसी अचानक क्यों बंद हो रहा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, एयर कंडीशनर का इस तरह बार-बार शटडाउन होना कोई सामान्य बात नहीं है। इसके पीछे मुख्य रूप से 5 बड़े कारण हो सकते हैं....

1. गंदे फिल्टर बन सकते हैं सबसे बड़ी वजह
अगर एसी के एयर फिल्टर लंबे समय से साफ नहीं किए गए हैं, तो एयरफ्लो कम हो जाता है। इससे सिस्टम पर दबाव बढ़ता है और AC ओवरहीट होने लगता है। ऐसी स्थिति में सुरक्षा के लिए एसी खुद-ब-खुद बंद हो सकता है। इसलिए समय-समय पर फिल्टर की सफाई बेहद जरूर करवाएं।

2. खराब थर्मोस्टेट भेज सकता है गलत सिग्नल
थर्मोस्टेट AC सिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। यही कमरे के तापमान को मापकर एसी को कंट्रोल करने की कोशिश करता है। ऐसे में अगर थर्मोस्टेट खराब हो जाए या गलत तापमान रीडिंग देने लगे, तो एसी जरूरत से पहले बंद हो सकता है। इतना ही नहीं, कई बार तो इससे कूलिंग भी प्रभावित होती है।