Smartphone Sales: चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों को कौन दे रहा पटखनी? टॉप-5 स्मार्टफोन ब्रांड्स से बाहर हुई शॉओमी

नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 13 May 2025 07:36 PM IST
सार

भारत में 2025 की पहली तिमाही में स्मार्टफोन बाजार में 5.5% की गिरावट दर्ज की गई है। शिपमेंट घटकर 3.2 करोड़ यूनिट्स पर आ गई, जबकि एपल की हिस्सेदारी बढ़ी और Xiaomi टॉप-5 ब्रांड्स से बाहर हो गया।

विज्ञापन
xiaomi smartphone sales declines by 42 percent know about top 5 smartphone companies in first quarter of 2025
Smartphone - फोटो : Adobe Stock

    Smartphone Sales:

    भारत में स्मार्टफोन की बिक्री में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 2025 के पहले तीन महीनों में स्मार्टफोन की बिक्री में 5.5 प्रतिशत की कमी आई है, जो इस साल दूसरी तिमाही में लगातार गिरावट है। इस दौरान 3 करोड़ 20 लाख स्मार्टफोन यूनिट्स की शिपमेंट हुई, जो पिछली बार से कम है।

    Xiaomi Smartphones
    Xiaomi Smartphones - फोटो : Xiaomi

    बिक्री में पिछड़ी Xiaomi

    चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड शॉओमी की बिक्री में लगातार गिरावट जारी है। कंपनी के मार्केट शेयर में अब तक 42% की गिरावट आ चुकी है और इसके साथ ही कंपनी टॉ-5 से बाहर होते हुए छठे स्थान पर आ गई है। वहीं चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड Vivo और Realme का प्रदर्शन आष्चर्यजनक रूप से बेहतर रहा है। पिछले तीन महीनों में Vivo ने सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बेचे।

    Samsung Galaxy M16 5G
    Samsung Galaxy M16 5G - फोटो : अमर उजाला

    सैमसंग का शेयर भी लुढ़का

    कोरियन स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग का भी सेल 1% के साथ मामूली रूप से कम हुआ। लेकिन कंपनी भारतीय स्मार्टफोन बाजार में दूसरी पोजिशन हासिल करने में कामयाब रही।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें