iOS 11 के 5 फीचर्स जो बदल देंगे iPhone इस्तेमाल का तरीका 

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 06 Jun 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
WWDC 2017: Apple iOS 11 top 5 features, You must know
iOS 11

    वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस 2017 (WWDC 2017) का सबसे बड़ा अनाउंसमेंट iOS 11 रहा। इसके अलावा होमपॉड स्पीकर, सफारी अपडेट, सिरी अपडेट, ऐप अपडेट, एप्पल स्टोर की नई डिजाइन जैसे कई बड़े ऐलान भी हुए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एप्पल के इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस की हो रही है और हो भी क्यों न। इसमें कई सारे शानदार फीचर्स दिए गए है जो आईफोन इस्तेमाल करने का अंदाज बदल देंगे। आइए जानते हैं कि आईओएस 11 के 5 कमाल के फीचर्स।

    SIRI
    SIRI

    आईओएस के साथ स्मार्ट हुआ Siri

    आईओएस में आने वाले सिरी पहले से ज्यादा स्मार्ट होगा। सिरी अब मेल और फीमेल दोनों की आवाज में रिस्पॉन्ड करेगा। साथ ही इसकी आवाज नेचुरल होगी। आईओएस 11 का सिरी ऑन डिवाइस लर्निंग तकनीक से लैस होगा। यानी यह आपको संभावित नोटिफिकेशन भेजेगा और आपके सवालों के जवाब देगा। ये नोटिफिकेशन आपके ब्राउजिंग हिस्ट्री के आधार पर होंगे। इसके अलावा सिरी अब अंग्रेजी से चाइनीज, फ्रेंच, इटैलियन, स्पैनिश जैसी कई भाषाओं में रिस्पॉन्ड करेगा।

    Do Not Disturb
    Do Not Disturb

    ड्राइविंग के दौरान Do Not Disturb

    आईओएस 11 में ड्राइविंग के दौरान डॉन्ट डिस्टर्ब फीचर दिया गया है। इस फीचर की मदद से आपका फोन ड्राइविंग के दौरान कोई भी नोटिफिकेशन नहीं देगा और फोन की स्क्रीन ब्लैंक रहेगी। साथ ही फोन इनकमिंग कॉल या मैसेज का रिप्लाई मैसेज से खुद ही कर देगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें