Work From Home के लिए जियो से लेकर बीएसएनएल तक के प्लान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 11 Jul 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
JIO to BSNL Best 4G Data Plan: Best prepaid data plan for work from home
work from home के लिए जियो से लेकर बीएसएनएल तक के ये प्लान हैं बेस्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट - फोटो : iStock

    लॉकडाउन और संक्रमण फैलने के बाद अधिकतर लोग अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए घर से काम कर रहे हैं। घर से काम करने के लिए इंटरनेट, बिजली और लैपटॉप की जररूत पहले नंबर पर है। इन तीनों में इंटरनेट सबसे ज्यादा जरूरी है। ऐसे में यदि आपकी प्लानिंग सही नहीं है और आपको सही डाटा प्लान के बारे में जानकारी नहीं है तो आप इंटरनेट रिचार्ज करवाते-करवाते थक जाएंगे। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको जियो से लेकर एयरटेल और बीसएसएनएल तक के कुछ प्री-पेड प्लांस के बारे में बताएंगे जो खासतौर पर वर्क फ्रॉम के लिए ही बने हैं...

    JIO
    JIO - फोटो : amar ujala

    जियो का 249 रुपये वाला प्लान

    यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी उपभोक्ताओं को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1,000 नॉन-जियो मिनट देंगे। इसके अलावा यूजर्स को मुफ्त में जियो के प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मिली है। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    Jio
    Jio - फोटो : amarujala

    Jio का 444 रुपये वाला प्लान

    अगर आप जियो यूजर हैं, तो आपके लिए यह प्लान बेस्ट है। आपको इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा (कुल 112 जीबी डाटा) मिलेगा। साथ ही आपको कॉलिंग के लिए 2,000 नॉन-जियो मिनट दिए जाएंगे। हालांकि, आप जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। अन्य बेनेफिट्स की बात करें तो इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस के साथ जियो प्रीमियम एप की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन दी गई है। वहीं, इस रिचार्ज पैक की समय सीमा 56 दिनों की है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें