WhatsaApp: व्हाट्सएप वेब में आया नया बग, यूजर्स को ऊपर-नीचे स्क्रॉल करने में हो रही परेशानी

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 09 Sep 2025 07:11 PM IST
सार

WhatsApp Web के लाखों यूजर्स को मंगलवार को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा। एक बग की वजह से चैट फीड में स्क्रोल करना बंद हो गया, जिससे हजारों यूजर्स का कामकाज प्रभावित हुआ। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन
whatsapp web users reports scrolling bug issues
व्हाट्सएप वेब में आई गड़बड़ी - फोटो : AI

    अगर आप भी WhatsApp के वेब वर्जन में ठीक से स्क्रॉल नहीं कर पा रहे हैं तो इसकी वजह एक बग हो सकता है। दरअसल, 9 सितंबर को हजारों व्हाट्सएप वेब (WhatsApp Web) यूजर्स ने स्क्रॉलिंग बग के बारे में शिकायत की जो यूजर्स को काफी परेशान कर रहा था। यूजर्स को चैट फीड में ऊपर-नीच स्क्रॉल करने में परेशानी आ रही थी। बता दें कि व्हाट्सएप वेब मोबाइल एप से लिंक होकर आपके लैपटॉप या कंप्यूटर पर स्वतंत्र रूप से काम करता है।

    गडबड़ी सिर्फ Web वर्जन तक सीमित
    गडबड़ी सिर्फ Web वर्जन तक सीमित - फोटो : अमर उजाला

    गडबड़ी सिर्फ Web वर्जन तक सीमित

    जांच में यह साफ हुआ कि माउस स्क्रोल अन्य वेबसाइट्स पर सामान्य रूप से काम कर रहा है, लेकिन WhatsApp Web पर प्रतिक्रिया नहीं दे रहा। इससे यह साबित होता है कि यह समस्या सिर्फ WhatsApp Web तक सीमित है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया है कि यह बग इमोजी और स्टिकर सेक्शन से जुड़ा हुआ हो सकता है।

    यूजर्स की नाराजगी बढ़ी
    यूजर्स की नाराजगी बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

    यूजर्स की नाराजगी बढ़ी

    पिछले कुछ हफ्तों से WhatsApp लगातार तकनीकी गड़बड़ियों का सामना कर रहा है। हाल ही में सर्वर डाउन होने से एप घंटों तक बंद रहा था और अब यह नई दिक्कत सामने आई है। खासतौर पर डेस्कटॉप अनुभव के लिए स्क्रोलिंग बेहद अहम है, और इसके न होने से यूजर्स परेशान हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें