Weekly Tech Wrap: इस सप्ताह मार्केट में आए ये शानदार स्मार्टफोन, देखें हफ्तेभर की टेक अपडेट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 18 Sep 2022 05:34 PM IST
विज्ञापन
Weekly Tech Wrap Latest Mobile Phones Launched This Week In India Check Full List and tech update
Weekly Tech Wrap - फोटो : istock

    भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पिछले हफ्ते एपल ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस हफ्ते भी एपल की पहली सेल से लेकर सैटेलाइट कनेक्टिविटी और ई-सिम की चर्चा जोरों पर रही। साथ ही इस सप्ताह Realme, Oppo, iQOO के साथ-साथ Nokia ने भी अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इंस्टाग्राम ने अपना नया फीचर्स जारी किया। इस सप्ताह मार्केट में भारत का पहला 200MP कैमरे वाला फोन भी लॉन्च हुआ। यदि आप भी इसी तरह की हफ्तेभर की जरूरी टेक अपडेट और लॉन्चिंग के बारे में जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको इस सप्ताह मार्केट में आए प्रमुख स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे और जरूरी टेक अपडेट भी देंगे। चलिए जानते हैं...

    Vivo Y22
    Vivo Y22 - फोटो : अमर उजाला

    Vivo Y22

    Vivo Y22 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरियंट की कीमत 14,499 रुपये है। फोन में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसकी ब्राइटनेस 530 निट्स है। Vivo Y22 में मीडियाटेक हीलियो G85 गेमिंग प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर  

    Ambrane Glares
    Ambrane Glares - फोटो : अमर उजाला

    Ambrane Glares स्मार्ट चश्मा

    घरेलू कंपनी Ambrane ने भारत में अपना पहला स्मार्ट ग्लास (चश्मा) Ambrane Glares लॉन्च किया। कंपनी ने दावा किया कि स्मार्ट ग्लास लॉन्च करने वाली एंब्रेन देश की पहली टेक कंपनी है। Ambrane Glares के साथ ओपन ईयर ऑडियो मिलता है, यानी आप बिना ईयरफोन भी Ambrane Glares के साथ ऑडियो सुन सकेंगे।

    यहां पढ़ें पूरी खबर  

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें