Weekly Tech Wrap: गूगल फॉर इंडिया इवेंट से लेकर नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग तक, ये हैं इस हफ्ते की टेक अपडेट्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 25 Dec 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
Weekly Tech Update google for india 2022 To new smartphone launches Tech Updates Of The Week
Weekly Tech Wrap - फोटो : Google

    गूगल फॉर इंडिया का 8वां एडिशन सोमवार 19 दिसंबर को दिल्ली के प्रगति मैदान में हुआ। इस इवेंट में गूगल ने कई नए फीचर्स और प्रोडक्ट की घोषणा की। कंपनी ने अपने एप में नए अपडेशन और बदलाव भी जारी किए। कंपनी ने डिजिलॉकर और गूगल-पे में नए ट्रांजैक्शन सर्च फीचर को शामिल किया। इवेंट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और सूचना और तकनीक मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित रहे। सैमसंग ने अपने दो किफायती फोन Samsung Galaxy A04 और Galaxy A04e को भारत में लॉन्च किया। इस हफ्ते मस्क ने ट्वीट कर लोगों से पूछा था कि क्या उन्हें ट्विटर प्रमुख के पद से पीछे हटना चाहिए। इसको लेकर उन्होंने एक ट्विटर पोल भी आयोजित किया था। हफ्तेभर की ऐसी ही अपडेट्स जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको प्रमुख टेक अपडेट्स के साथ-साथ हफ्तेभर की प्रमुख लॉन्चिंग की जानकारी भी देंगे। चलिए जानते हैं।

    Samsung Galaxy A04 और Galaxy A04e
    Samsung Galaxy A04 और Galaxy A04e - फोटो : अमर उजाला

    सैमसंग के दो किफायती फोन लॉन्च

    स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने 19 दिसंबर को भारत में दो नए किफायती फोन Samsung Galaxy A04 और Galaxy A04e को लॉन्च किया। दोनों फोन के साथ 8 जीबी तक की वर्चुअल रैम, 4जी कनेक्टिविटी और एंड्रॉयड 12 का सपोर्ट है। सैमसंग गैलेक्सी ए04 के साथ डुअल 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप का सपोर्ट है, वहीं सैमसंग गैलेक्सी ए04ई के साथ डुअल 13 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिलती है। फोन की शुरुआती कीमत 9,299 रुपये है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

    Twitter
    Twitter - फोटो : सोशल मीडिया

    ट्विटर से निकाले गए कर्मचारी बना रहे खुद का एप

    अल्फोंजो फोंज टेरेल और डेवारिस ब्राउन को पिछले महीने यानी नवंबर में बड़े पैमाने पर छंटनी के दौरान कंपनी से निकाला गया था। तब से ही दोनों स्पिल (Spill) नाम के एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे हैं और इसे ट्विटर विकल्प के रूप में पेश कर रहे हैं।

    यहां पढ़ें पूरी खबर 

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें