Vodafone ने लॉन्च किए तीन नए प्रीपेड प्लांस, शुरुआती कीमत 39 रुपये

टैरिफ बढ़ने और अगले साल तक आईयूसी चार्ज खत्म नहीं करने के ट्राई के फैसले के बाद रिलायंस जियो को बड़ा झटका लगा है। वहीं कल ही एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जियो के ग्राहक पुराने प्लान को अभी भी रिचार्ज कर सकते हैं। वहीं अब Vodafone ने अपने ग्राहकों के लिए तीन नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं जिनकी शुरुआती कीमत 39 रुपये है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

सबसे पहले आपको बता दें कि वोडाफोन के ये प्लान फिलहाल चार सर्किल में लाइव हो गए हैं जिनमें आंध्रप्रदेश, मुंबई, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश शामिल हैं। इन चारों सर्किल के लिए तीन प्लान वोडाफोन ने लॉन्च किए हैं। 39 रुपये वाले प्लान में आपको 100एमबी डाटा मिलेगा जिसकी वैधता 14 दिनों की है। इस प्लान में 30 रुपये का टॉकटाइम मिल रहा है। वहीं इस प्लान के तहत ग्राहक 2.5 पैसे प्रति सेकेंड की दर से ऑउटगोइंग कॉलिंग का आनंद ले सकेंगे।

129 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में आपको 2 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी जो कि सभी नेटवर्क पर लागू होगा। इस प्लान में कुल 300 मैसेज मिलेंगे। इसके अलावा इस प्लान की वैधता 14 दिनों की होगी।
- सरकार अचानक से बंद नहीं करती इंटरनेट, इन प्रक्रियाओं को करना होता है पूरा
- जियो यूजर्स अभी भी पुराने प्रीपेड प्लान से करा सकते हैं रीचार्ज, ये है तरीका
- BSNL ने 109 रुपये वाला प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा
- Instagram ने सबसे शानदार फीचर किया लॉन्च, एक बार में 6 फोटो कर सकेंगे शेयर