अक्टूबर में लॉन्च होंगे ये 6 धांसू स्मार्टफोन: वीवो से लेकर मोटोरोला तक लॉन्च करेंगे नए फोन, देखें पूरी लिस्ट
Upcoming Smartphones October 2026: त्योहारी सीजन शुरू होते ही भारतीय और ग्लोबल टेक मार्केट में नए स्मार्टफोन्स की झड़ी लगने वाली है। अक्टूबर 2026 मोबाइल प्रेमियों के लिए काफी हलचल भरा महीना साबित होने जा रहा है। बजट फ्रेंडली 5G फोन से लेकर प्रीमियम फोल्डेबल और सुपर-फ्लैगशिप कैटेगरी तक, दिग्गज टेक ब्रांड्स अपने नए हैंडसेट्स पेश करने की तैयारी में हैं।

अक्टूबर 2026 में स्मार्टफोन बाजार में कई नए मॉडल लॉन्च होने जा रहे हैं। वीवो, ओप्पो, वनप्लस और मोटोरोला जैसे ब्रांड अपने नए फोन पेश कर सकते हैं। इनमें 10,000mAh तक की बैटरी, 200MP कैमरा और हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। कुछ फोन की लॉन्च डेट तय है, जबकि कई मॉडल की एंट्री अभी संभावित है।

अक्टूबर 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोनOPPO F35 5G सीरीज
संभावित लॉन्च: 5 अक्टूबर, भारत
ओप्पो एफ35 5जी सीरीज में F35 और F35 Pro मॉडल आ सकते हैं। दोनों फोन में 8,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। स्टैंडर्ड मॉडल में 6.57 इंच की 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP मेन कैमरा मिल सकता है। वहीं, प्रो मॉडल में OIS वाला 50MP कैमरा और बेहतर कूलिंग सिस्टम दिए जाने की चर्चा है।

Vivo V80 और Vivo S2 FE
लॉन्च: 6 अक्टूबर, भारत
- वीवो वी80 में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट और Zeiss सपोर्ट वाले कैमरे मिल सकते हैं। इसमें 7,200mAh बैटरी और 90W चार्जिंग मिलने की संभावना है। इसकी कीमत 50,000 रुपये से ज्यादा हो सकती है।
- वहीं, वीवो एस2 एफई में 6.83 इंच की 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 7300e प्रोसेसर मिल सकता है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत 10,000mAh बैटरी हो सकती है। इसकी संभावित कीमत 30,000 से 35,000 रुपये के बीच बताई जा रही है।
- वीवो का ट्रिपल धमाका: 6 अक्टूबर को लॉन्च होगा मुड़ने वाला वीवो एक्स फोल्ड 6, साथ में आएंगे दो और धांसू 5जी फोन
- जियो ₹198 बनाम एयरटेल ₹199 बनाम वीआई ₹199: 200 रुपये से कम में किसका प्रीपेड प्लान है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?
- सैमसंग के दो नए स्मार्टफोन एंट्री को तैयार: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस, 6 साल तक नहीं बदलना पड़ेगा फोन
- सैमसंग जल्द लाएगा अपना पहला स्मार्ट ग्लास: मेटा के एआई चश्मे से होगी टक्कर, गूगल जेमिनी का मिलेगा सपोर्ट