Trivia: आखिर सिम कार्ड एक कोने से कटा हुआ क्यों होता है?

Trivia:
आज की इस आधुनिक दुनिया में हम सभी के पास स्मार्टफोन है। मोबाइल फोन आने के बाद एक बड़ा बदलाव देश दुनिया और समाज में देखने को मिल रहा है। इसने विश्व को एक वर्चुअल आयाम में ढालने का काम किया है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते हमारे कई जरूरी काम वर्चुअली हो जाते हैं। आज हम एजुकेशन से लेकर एंटरटेनमेंट तक कई काम मोबाइल फोन पर कर रहे हैं। हालांकि, इन सभी सेवाओं का उपयोग करने के लिए आपके फोन में सिम कार्ड का लगा होना जरूरी है। सिम कार्ड के जरिए ही आपके स्मार्टफोन में इंटरनेट चलता है। देश में कई बड़ी टेलीकॉम कंपनियां हैं, जो लोगों की इस जरूरत को पूरा करती हैं। इसी वजह से नए फोन को खरीदने के बाद हम सिम कार्ड को भी जरूर खरीदते हैं या अपने पुराने सिम कार्ड को मोबाइल फोन में लगा देते हैं। वहीं दूसरी तरफ सिम कार्ड को देखते हुए क्या कभी आपने इस विषय पर सोचा है कि आखिर सिम कार्ड एक कोने से कटा हुआ ही क्यों होता है?

अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। आज हम सिम कार्ड के एक कोने से कटे होने के पीछे की वजह को जानेंगे। शुरुआती समय में सिम कार्ड में कट का डिजाइन नहीं हुआ करता था।

मोबाइल फोन के लिए जब सिम कार्ड को बनाया गया था। उस दौरान इसकी डिजाइनिंग काफी सामान्य थी। इस पर किसी प्रकार का कट नहीं था। इस वजह से कई बार लोगों को सिम कार्ड मोबाइल में डालने और निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।