Weak Password List: ये हैं साल के सबसे कमजोर पासवर्ड, जिनके इस्तेमाल से पल भर में हैक हो सकता है आपका अकाउंट

आज के इस डिजिटल युग में अपने अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए हम सभी लोग पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं। इंटरनेट के इस दौर में बीते कुछ सालों के अंदर साइबर धोखाधड़ी जिस तेजी से बढ़ी है। उसे देखते हुए एक मजबूत पासवर्ड को रखना हम सभी के लिए काफी जरूरी हो गया है, ताकि अकाउंट को सुरक्षित रखा जा सका। हालांकि, हम में से अधिकतर लोग अपने अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए कमजोर पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं। आपको भूलकर भी ये गलती नहीं करनी चाहिए। आपकी जरा सी लापरवाही आपके लिए एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। कमजोर पासवर्ड का इस्तेमाल करने से आपका अकाउंट हैक हो सकता है। इसके अलावा आपके डाटा और प्राइवेसी में भी सेंध लग सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको साल के सबसे कमजोर पासवर्ड के बारे में बताने वाले हैं और हम ये भी जानेंगे कि आप कैसे अपने पासवर्ड को मजबूत बना सकते हैं?

सिक्योरिटी सॉल्यूशंस कंपनी नॉर्डपास हर साल दुनिया भर में इस्तेमाल किए गए सबसे ज्यादा 200 कॉमन पासवर्ड की लिस्ट जारी करती है। इन पासवर्ड को इस्तेमाल करने पर हैकर्स आसानी से आपके अकाउंट को हैक कर सकते हैं।

दुनिया भर में सबसे ज्यादा जो कॉमन पासवर्ड इस्तेमाल किए जाते हैं उनमें 123456, 123456789, 12345, qwerty, password, 12345678, 111111, 123123, 1234567890, 1234567, qwerty123, 000000, 1q2w3e, aa12345678, abc123 टॉप 15 शामिल हैं।