काम की बात: पावर बैंक खरीदते समय बिल्कुल न करें ये गलतियां, वरना पड़ सकता है पछताना

पहले के समय में ज्यादातर लोगों के पास साधारण फोन ही हुआ करते थे, जिनकी बैटरी कई-कई दिनों तक चलती थी, लेकिन आज के समय में ज्यादातर लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है, क्योंकि लोग अधिकतर समय इंटरनेट का इस्तेमाल करने में बिताते हैं। इसके अलावा एंड्रॉयड फोन में कुछ एप भी ऐसे होते हैं, जो ज्यादा बैटरी की खपत करते हैं। यही वजह है कि पावर बैंक का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। खासतौर पर अगर आप ट्रेन या बस से कहीं सफर कर रहे हैं तो पावर बैंक आपके बहुत काम आता है। ज्यादा महंगा न होने की वजह से आज के समय में अधिकतर लोगों के पास पावर बैंक है, जिसका वे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके पास पावर बैंक नहीं है और खरीदने की सोच रहे हैं तो कुछ चीजों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है।आइए जानते हैं इनके बारे में...

पावर बैंक खरीदने जाएं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उसकी क्षमता आपके स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता से 2.5 गुना अधिक होनी चाहिए। इसका फायदा ये होगा कि उस पावर बैंक की मदद से आप अपने स्मार्टफोन को कई बार चार्ज कर सकते हैं।

पावर बैंक खरीदते समय यूएसबी चार्जिंग का भी ध्यान रखें। दरअसल, बाजार में ऐसे कई पावर बैंक मिलते हैं, जो अपने यूएसबी केबल के साथ ही काम करते हैं। ऐसे में आपको अपने फोन को चार्ज करने में परेशानी हो सकती है। इसलिए अच्छे से यूएसबी चार्जिंग की जांच-परख कर लें।