Samsung: सैमसंग के गैलेक्सी फोन में मिलेगा सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट, नेटवर्क न होने पर भी भेज सकेंगे मैसेज
सैमसंग ने अपने चुनिंदा गैलेक्सी स्मार्टफोन्स में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट का विस्तार करने का एलान किया है। इस सुविधा के जरिए यूजर्स ऐसे इलाकों में भी मैसेज और जरूरी डेटा भेज सकेंगे, जहां पारंपरिक मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता।

सैमसंग के कुछ गैलेक्सी स्मार्टफोन्स में अब बहुत जल्द सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट देखने को मिल सकता है। कंपनी ने वैश्विक स्तर पर इस फीचर का विस्तार करने की घोषणा की है। इस सुविधा का फायदा खासतौर पर Samsung Galaxy S26 सीरीज सहित चुनिंदा गैलेक्सी डिवाइसों को मिलेगी। कंपनी इसके लिए दुनिया भर की टेलीकॉम कंपनियों के साथ साझेदारी कर रही है।
सैमसंग का कहना है कि यह कदम यूजर्स की सुरक्षा और बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, खासकर ऐसे समय में जब एआई आधारित सेवाएं रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनती जा रही हैं।

सैटेलाइट कम्युनिकेशन क्या है?
आमतौर पर हमारा मोबाइल फोन पास के मोबाइल टावर से सिग्नल लेता है। लेकिन जब आप किसी जंगल, पहाड़ या समुद्र के बीच होते हैं जहां कोई टावर नहीं होता, तो आपका फोन नो नेटवर्क दिखाने लगता है।
सैमसंग का यह नया फीचर फोन को सीधे अंतरिक्ष में घूम रहे सैटेलाइट से जोड़ देता है। इससे आप बिना किसी सिम नेटवर्क के भी मैसेज भेज सकते हैं या कॉल कर सकते हैं।

नेटवर्क न होने पर भी काम आएगी तकनीक
सैटेलाइट कम्युनिकेशन का मुख्य उद्देश्य ऐसी जगहों पर भी कनेक्टिविटी बनाए रखना है जहां पारंपरिक मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता। इस तकनीक की मदद से यूजर्स इमरजेंसी मैसेज, टेक्स्ट और जरूरी डेटा भेज सकेंगे। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में मदद मिल सकती है।
- WhatsApp: 13 साल से कम उम्र के बच्चों लिए व्हाट्सएप लाएगा नया फीचर, माता-पिता के पास होगा अकाउंट का कंट्रोल
- Vivo Y51 Pro 5G हुआ लॉन्च: 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया फोन
- Apple: टिम कुक ने खोला एपल की कामयाबी का राज, कहा- 'हमारी नकल करना नामुमकिन, हम सबसे अलग हैं'
- Inactiviy Restart: खो गया या चोरी हो गया फोन? डरिए मत! सैमसंग का नया फीचर रखेगा आपका डेटा बिल्कुल सेफ