AI: एआई चाहे दुनिया क्यों न पलट दे, इन नौकरियों को छू भी नहीं पाएगा! ChatGPT वाले सैम ऑल्टमैन ने किया खुलासा
Jobs Unaffected By AI Open AI CEO Sam Altman Explains:
आने वाले समय में एआई के वजह के कई तरह की नौकरियां समाप्त हो जाएंगी। इसका असर कहीं न कहीं मौजूदा समय से ही देखा जाने लगा है। वहीं OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कुछ खास तरह की नौकरियों का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) दुनिया भर में नौकरियों को प्रभावित कर रहा है। एआई के आने से काम करने के तरीके बदल रहे हैं, जिसके चलते आने वाले समय में कई तरह की नौकरियां खत्म हो जाएंगी। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि हर काम मशीनों के कब्जे में नहीं जाएगा। कुछ ऐसे पेशे होंगे जो एआई की पहुंच से कोसों दूर रहेंगे। OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात से पर्दा उठाया है।
ऑल्टमैन ने The Tucker Carlson Show पर कहा कि आने वाले वर्षों में कस्टमर सपोर्ट जैसे काम तेजी से AI से रिप्लेस हो जाएंगे। उनके मुताबिक, “फोन या कंप्यूटर पर होने वाले ज्यादातर कस्टमर सपोर्ट जॉब्स खत्म हो जाएंगे और यह काम AI बेहतर तरीके से करेगा।”

इन नौकरियों पर ज्यादा खतरा
ऑल्टमैन का मानना है कि AI इंसानों की तुलना में तेज, लगातार और सटीक जवाब दे सकता है। पहले से ही लाखों सवालों के जवाब AI चैटबॉट्स और वर्चुअल असिस्टेंट दे रहे हैं। ऐसे में कस्टमर सपोर्ट से जुड़ी नौकरियां कम हो जाएंगी। हालांकि, 2025 के एक सर्वे के अनुसार, अभी भी 81% ग्राहक इंसान से बात करना पसंद करते हैं। लेकिन ऑल्टमैन ने चेतावनी दी कि जैसे-जैसे AI और बेहतर होगा, यह संख्या घट सकती है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स पर असमंजस
सबसे दिलचस्प बात सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग से जुड़ी है। ऑल्टमैन ने बताया कि AI इतना एडवांस हो गया है कि अब कोई भी नॉन-एक्सपर्ट साधारण प्रॉम्प्ट से वेबसाइट या एप बना सकता है। लेकिन विडंबना यह है कि कभी-कभी AI की मौजूदगी अनुभवी डेवलपर्स की प्रोडक्टिविटी को धीमा भी कर सकती है। उन्होंने कहा, “अभी सॉफ्टवेयर की मांग बहुत ज्यादा है। लेकिन अगले 5-10 वर्षों में यह कैसा दिखेगा, मैं सुनिश्चित नहीं हूं कि ज्यादा नौकरियां होंगी या कम?”