पुलवामा अटैक: बॉर्डर के इन इलाकों में काम नहीं करेंगे पाकिस्तानी सिम कार्ड

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 21 Feb 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
Pulwama Attack: Pakistani Sim Cards Will Not Work In India
PULWAMA ATTACK

    पुलवामा हमले के बाद देश में चारों ओर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा है। बॉलीवुड से लेकर गली-गली तक में पाकिस्तान का विरोध रहा है। अभी हाल ही में राजस्थान के बीकानेर के जिला मजिस्ट्रेट कुमारपाल गौतम ने इलाके में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर जिला छोड़कर जाने का आदेश दिया है, साथ ही यह भी कहा है कि इन इलाकों में पाकिस्तान में रजिस्टर्ड सिम कार्ड बंद किए जाएंगे।

    SIM CARD
    SIM CARD

    डीएम के आदेश के मुताबिक पाकिस्तान से सटे बॉर्डर इलाकों में पाकिस्तानी सिम कार्ड की जांच होगी और पाकिस्तान में रिजस्टर्ड सिम कार्ड पाए जाने के बाद उसे इस्तेमाल करने पर रोक लगेगी।

    bikaner border
    bikaner border

    हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब भारत की सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर रोक लगाई गई हो। इससे पहले भी साल 2010 में भारत में पाकिस्तानी सिम कार्ड के इस्तेमाल पर पाबंदी लगी थी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें