Corona Lockdown: क्या PM मोदी सच में दे रहे हैं 400 रुपये के टॉकटाइम, जानें इस मैसेज की सच्चाई

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 27 Mar 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi offer 400 rs talktime in success of smart city yojna is fake message know about it
pm modi - फोटो : amar ujala

    आज के दौर में फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया एप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में लोग इन प्लेटफॉर्म पर रोजाना एक-दूसरे के साथ लाखों मैसेज शेयर करते हैं। लेकिन इन दिनों व्हाट्सएप पर एक मैसेज तेजी से वायरस हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी स्मार्ट सिटी योजना की सफलता के उपलक्ष्य में आपको 400 रुपये का टॉकटाइम दे रहे हैं। साथ ही इस मैसेज में आगे कहा गया है कि इस मैसेज को तीन व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करने के बाद आपको 400 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। तो आइए जानते हैं इस व्हाट्सएप मैसेज के पीछे की सच्चाई...

    whatsapp
    whatsapp - फोटो : amar ujala

    व्हाट्सएप मैसेज में क्या लिखा है ?

    व्हाट्सएप पर पीएम मोदी के नाम से जो मैसेज वायरल हो रहा है, उसमें लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्मार्ट सिटी योजना के तहत आपको 400 रुपये का टॉकटाइम मुफ्त में दे रहे हैं। साथ ही आगे लिखा है कि अगर इस मुफ्त में मिलने वाले टॉकटाइम को पाना चाहते हो, तो इस मैसेज को तीन व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

    Pm modi in prayagraj
    Pm modi in prayagraj - फोटो : अमर उजाला

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्मार्ट सिटी योजना

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मार्ट सिटी योजना की शुरुआत देश के हर एक तपके के लिए की थी। इस योजना के तहत नागरिकों के अनुकूल शहरी क्षेत्र का विकास के लिए 6,85,758 करोड़ रुपये निवेश किए गए थे। साथ ही इस योजना में 100 शहरों को शामिल किया गया है। इस योजना की समय सीमा पांच साल (वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2019-20) की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें