Smartphone Tips: चार्जिंग पोर्ट ढीला हो गया? फोन में केबल बार-बार निकलती है तो जानें इसकी वजह और बचने का तरीका
सार
Charging Port loose:
जितना स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़ रहा है, उतनी ही ज्यादा जरूरत उसे बार-बार चार्ज करने की पड़ती है। लेकिन अगर चार्जिंग के दौरान केबल बार-बार निकलने लगे, तो क्या इसका मतलब फोन का चार्जिंग पोर्ट खराब हो गया है? आइए जानते हैं, आखिर समस्या कहां आती है और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन

Phone charging port problem:
अगर आपके फोन में चार्जिंग के दौरान केबल बार-बार निकल रही है या पहले की तरह मजबूती से फिट नहीं हो रही, तो इसे तुरंत पोर्ट खराब होने का संकेत मानना जरूरी नहीं है। इसके पीछे पोर्ट में गंदगी, खराब केबल या लंबे समय तक इस्तेमाल से हुए टूट-फूट जैसी वजहें भी हो सकती हैं। जानिए क्या...

क्या हो सकती है वजह?
- चार्जिंग पोर्ट के ढीले महसूस होने की सबसे आम वजह उसके अंदर जमी गंदगी हो सकती है। जेब में फोन रखने से पोर्ट के अंदर धूल, मिट्टी और कपड़ों के छोटे-छोटे रेशे जमा हो सकते हैं।
- जब यह गंदगी पोर्ट के अंदर जमा हो जाती है, तो चार्जिंग केबल पूरी तरह अंदर नहीं जा पाती। इससे कनेक्शन कमजोर हो सकता है और केबल बार-बार बाहर निकलने लगती है।
- ऐसे में कई बार यूजर को लगता है कि पोर्ट ढीला हो गया है, जबकि असली समस्या पोर्ट के अंदर जमा गंदगी होती है।

खराब चार्जिंग केबल भी हो सकती है जिम्मेदार
- हर बार समस्या फोन के चार्जिंग पोर्ट में ही हो, यह जरूरी नहीं है। घिसी हुई, खराब या घटिया क्वालिटी की चार्जिंग केबल भी पोर्ट में ढीली महसूस हो सकती है।
- ऐसी केबल कनेक्शन को ठीक से बनाए नहीं रख पाती और चार्जिंग बार-बार डिस्कनेक्ट हो सकती है।
- इसलिए पोर्ट में खराबी मानने से पहले किसी अच्छी क्वालिटी की कंपैटिबल केबल से फोन चार्ज करके देखना चाहिए। अगर दूसरी केबल सही तरीके से फिट हो रही है, तो समस्या पुरानी केबल में हो सकती है।
विज्ञापन