क्या आपके पास भी आया है ‘इनकम टैक्स’ का यह SMS, कर सकता है बर्बाद

टेक डेस्क
Fri, 14 Dec 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
SMS Phishing attackers are send Fraud sms for income tax department about tax refund
Income tax Fraud, ITR, SMS Fraud, phishing attacks

    आजकल एक मैसेज लोगों के बैंक अकाउंट को खाली कर रहा है। ‘इनकम टैक्स’ विभाग से तरफ से आ रहे इस एसएमएस मैसेज में दिए लिंक को बिल्कुल भी न खोलें, क्योंकि अगर आपने ऐसा किया, तो आपकी सारी डिटेल्स हैकर के पास चली जाएंगी और मिनटों में आपका बैंक अकाउंट खाली हो जाएगा। इनकम टैक्स विभाग ने इसे फ्रॉड बताते हुए लोगों को सावधान रहने को कहा है।

    Income tax Fraud, ITR, SMS Fraud, phishing attacks
    Income tax Fraud, ITR, SMS Fraud, phishing attacks

    मैसेज में रिफंड का वायदा

    इनकम टैक्स ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि एसएमएस के जरिए लोगों को कुछ ऐसे मैसेज आ रहे हैं, जिसमें टैक्स रिटर्न को रिफंड करने का वायदा किया गया है। आश्चर्य की बात यह है कि इनकम टैक्स ई-फाइलिंग अकाउंट में जिन लोगों के फोन नंबर रजिस्टर्ड हैं उन्हीं यूजर्स को ये मैसेज आ रहे हैं और बकायदा मैसेज के ऊपर रजिस्टर्ड यूजर का नाम भी लिखा है।

    Income tax Fraud, ITR, SMS Fraud, phishing attacks
    Income tax Fraud, ITR, SMS Fraud, phishing attacks

    विभाग ने लिखा ईमेल

    इनकम टैक्स विभाग ने ऐसे एसएमएस मैसेज से सावधान रहने को कहा है और विभाग सभी रजिस्टर्ड यूजर्स को ईमेल भेजकर सचेत भी कर रहा है। लोग इस मैसेज को देख कर इसलिए कन्फ्यूज हो रहे हैं कि उसमें उऩका नाम भी बिल्कुल सही लिखा है, जिससे उन्हें लग रहा है कि यह वाकई इनकम टैक्स विभाग से आया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें