काम की बात: गूगल पर इन चीजों को सर्च करना आपको मुसीबत में डाल सकता है, लिस्ट चेक कर लें

आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें आपको गूगल पर सर्च नहीं करना चाहिए, क्योंकि यदि आप इन चीजों को गूगल पर सर्च करते हैं तो साथ धोखा होने की संभावना 99 फीसदी है। आइए जानते हैं...

बीमारी के बारे में
यदि कोई सेहत संबंधी कोई समस्या है तो डॉक्टर से सलाह लें, ना कि गूगल पर दवा सर्च करके उसका सेवन करने लगें। दवा और बीमारी की जानकारी के लिए गूगल का इस्तेमाल करना आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। गूगल पर बताई गई किसी दवा का सेवन गलती से भी ना करें।

सरकारी वेबसाइट
गूगल सर्च में सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा बैंक और सरकारी वेबसाइट को लेकर होता है। केवल पासपोर्ट सेवा की ही बात करें तो आपको गूगल पर कई फर्जी वेबसाइट मिल जाएंगी जिनके बारे में सरकार ने भी लोगों को आगाह किया है। गूगल सर्च में आने वाली किसी भी सरकारी वेबसाइट के यूआरएल की जांच बारीकी से करें नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है।