बिजनेसमैन के मोबाइल पर आए 6 मिस्ड कॉल और अकाउंट से 1.86 करोड़ गायब

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 02 Jan 2019 01:02 PM IST
sim card swap fraud in mumbai: 1.86cr in SIM swap fraud got 6 missed calls
hackers

    आप में से शायद ही कोई ऐसा होगा जो मिस्ड कॉल आने के बाद उसी नंबर पर कॉल नहीं करता होगा। अधिकतर लोग मिस्ड कॉल के बाद उसी नंबर पर कॉल करते हैं ताकि पता चल सके कि किसने और किस काम के लिए कॉल किया था, लेकिन यदि आप भी मिस्ड कॉल के बाद फोन करते हैं तो आज ही बंद कर दीजिए, क्योंकि आपके साथ धोखा हो सकता है और आपकी पूरी कमाई किसी और के खाते में जा सकती है।

    dirty mobile screen
    dirty mobile screen

    मुंबई के एक बिजनेसमैन के मोबाइल नंबर पर 27-28 दिसंबर की आधी रात को 6 मिस्ड कॉल आए और उसके बाद उसके अलग-अलग अकाउंट से 1.86 करोड़ रुपये गायब हो गए। पीड़ित का नाम वी शाह है।

    code
    code

    शाह के फोन पर रात के 2 बजे +44 कोड वाले नंबर से 6 मिस्ड कॉल आए। बता दें कि यह ब्रिटेन का कोड है। उसके बाद उन्होंने सुबह में उस नंबर पर कॉल किया तो पता चला कि उनका खुद का सिम ही बंद हो गया है। इसके बाद जांच में पता चला कि शाह की शिकायत पर ही उनके नंबर को ब्लॉक कर दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें