iPhone Sales: न बंगलूरू और न ही चेन्नई, भारत का ये राज्य खरीदता है सबसे ज्यादा iPhones
भारत में आईफोन (iPhone) का एक अलग की क्रेज है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के कौन-से राज्य के लोग आईफोन खरीदने में सबसे आगे हैं? अगर नहीं तो पढ़िये ये खबर...

भारत में हर साल Apple के iPhone लॉन्च का इंतजार बेसब्री से किया जाता है। भारत में आईफोन की बढ़ती बिक्री को देखते हुए ही एपल ने देश के अलग-अलग शहरों में अपने एक्सक्लूसिव स्टोर खोलने शुरू कर दिए हैं। कंपनी ने अब भारत में ही अपने स्मार्टफोन्स की असेंब्लिंग भी शुरू कर दी है जिनके प्लांट्स बंगलूरू और तमिलनाडु में हैं।इससे कंपनी को अपने फोन्स की कीमत कंट्रोल करने और प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद मिली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा iPhone कहां बिकते हैं? इसका जवाब शायद आपको चौंका दे...

ये राज्य है iPhone खरीदने में नंबर-1
टाटा ग्रुप की इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन क्रोमा (Croma) की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2024 से अगस्त 2025 के बीच बिके सभी iPhones में से 25% से ज्यादा महाराष्ट्र में खरीदे गए। इसमें मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों के साथ राज्य के अन्य हिस्से भी शामिल हैं।

ये राज्य भी नहीं पीछे
इस रिपोर्ट में गुजरात दूसरे स्थान पर रहा जहां कुल बिक्री का लगभग 11% iPhones खरीदे गए। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) तीसरे स्थान पर रहा, जिसकी हिस्सेदारी करीब 10% रही।