Laptop Safety Tips: लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा आपका लैपटॉप, बस करना होगा ये काम
विज्ञापन

आज के समय में लैपटॉप लगभग हर इंसान की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। विशेषकर कोरोना काल में। चाहे स्टूडेंट हो या नौकरीपेशा कोरोना का समय ऐसा रहा है कि अब लगभग हर किसी के पास लैपटॉप आ गया है। ऑनलाइन क्लास, ऑफिस वर्क या वर्क फ्रॉम होम हो अब सबकुछ लैपटॉप से होने लगा है। सबसे खास बात ये है कि इसे लेकर कहीं भी ट्रैवल करने में भी कोई परेशानी नहीं होती। स्मार्टफोन की तरह अब हर किसी के पास लैपटॉप मौजूद रहने लगा है। अगर आप लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं तो उसका ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है। फिर चाहे आपने खुद खरीदा हो या ऑफिस से मिला हो। आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनके जरिए आप अपने लैपटॉप का ख्याल रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन काम की टिप्स के बारे में...

ऐसे रखें लैपटॉप का ख्याल
काम होने के बाद शट डाउन कर दें
- स्लीप मोड में लैपटॉप को रखना सुविधाजनक हो सकता है, लेकिन लंबे समय तक स्लीप मोड में रखना सही नहीं है। ऐसे में काम खतम होने पर लैपटॉप को शट डाउन कर दें।

बैट्री को दें आराम
- विशेषज्ञों के अनुसार बैटरी की चार्जिंग को 80 प्रतिशत से ऊपर और 40 प्रतिशत के नीचे न जाने दें। ऐसा करने से आपकी बैटरी लाइफ चार गुना तक लंबी हो सकती है।
विज्ञापन