Jio Value Pack: जियो ने छिपाकर रखे हैं यह तीन शानदार प्लान! गूगल पे, फोनपे, अमेजन पे पर नहीं देते दिखाई

Jio Value Pack: दिन-प्रतिदिन बदलते तकनीकी मानदंड और ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए टेलीकॉम कंपनियां नए-नए रिचार्ज प्लान पेश कर रही हैं। रिलायंस जियो (Jio) भी किफायती प्लान से लेकर 3 जीबी डेली डाटा प्लान तक के रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है। यानी सिम चालू रखने वाले प्लान से लेकर वर्क फ्रॉम होम के लिए अधिक डाटा तक के प्लान जियो उपलब्ध करा रहा है। लेकिन कई ऐसे प्लान भी हैं जो केवल जियो की ऑफिशियल साइट पर ही दिखाई देते हैं। इन प्लान को जियो वैल्यू प्लान कहा जाता है। इन प्लान के साथ कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और डाटा लाभ भी मिलता है। चलिए जानते हैं जियो के इन शानदार प्लान के बारे में..

Jio 155 रुपये प्लान
जियो तीन वैल्यू प्लान ऑफर करता है, जिसमें सबसे कम कीमत वाले वैल्यू प्लान की कीमत 155 रुपये है। इस प्लान के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान के अन्य लाभ की बात करें तो इसके साथ आपको 28 दिन के लिए 2 जीबी इंटरनेट डाटा, 300 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। प्लान में जियो एप जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का भी फ्री एक्सेस मिलता है।

Jio 395 रुपये प्लान
जियो के दूसरे सबसे कम कीमत वाले वैल्यू प्लान की बात करें तो इसकी कीमत 395 रुपये है। इस प्लान के साथ पूरे तीन महीने की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में 84 दिनों के लिए 6 जीबी डाटा और 1000 एसएमएस की सुविधा मिलता है। जियो के 395 रुपये वाले वैल्यू प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगा। इस प्लान के साथ भी जियो के एप का फ्री एक्सेस मिलता है।
- Jio Value Pack: जियो ने छिपाकर रखे हैं यह तीन शानदार प्लान! गूगल पे, फोनपे, अमेजन पे पर नहीं देते दिखाई
- Gadgets Tips: स्मार्टफोन पर बैक कवर लगाना हो सकता है खतरनाक! जानें इसके नुकसान
- Gmail पर आया कमाल का फीचर, अब अपनी पसंदीदा भाषा में ट्रांसलेट कर सकेंगे ईमेल, ऐसे करेगा काम
- Data Protection Bill: राज्यसभा से भी पास हुआ नया डाटा प्रोटेक्शन बिल, दस प्वाइंट में जानें इसके बारे में सबकुछ