Jio ने पेश किया Independence Offer, रोज 2.5GB डाटा के साथ 75GB का डाटा कूपन भी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 Aug 2022 10:48 AM IST
विज्ञापन
Jio Rs 2999 Independence Offer 2022 launched With 100 Percent Value Back Benefits details in Hindi
Jio offer - फोटो : अमर उजाला

    रिलायंस जियो ने स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर ‘2999 Independence Offer 2022' रिचार्ज प्लान पेश किया है। जियो के इस प्लान का फायदा प्री-पेड ग्राहक उठा सकते हैं। जियो के इस प्लान की कीमत 2,999 रुपये है और कंपनी का दावा है कि इस प्लान में ग्राहकों को 100 फीसदी वैल्यू बैक भी मिलेगा। आइए जानते हैं जियो के इस खास प्लान के बारे में विस्तार से....

    Jio Recharge Plans
    Jio Recharge Plans - फोटो : अमर उजाला

    Jio के ग्राहक इस रिचार्ज को किसी भी वक्त अपनी सुविधानुसार करवा सकते हैं। जियो के इस प्लान में 75 जीबी डाटा के साथ Netmeds, AJIO, Ixigo के रिडीम कूपन भी मिलेंगे। ये कूपन रिचार्ज के 72 घंटे के अंदर मायजियो एप में क्रेडिट हो जाएंगे।

    Netmeds
    Netmeds - फोटो : PLAY STORE

    जियो के इस प्लान में कुछ 75 जीबी का डाटा वाउचर भी मिलेगा जिसका इस्तेमाल आप जब चाहे कर सकते हैं। इस ऑफर के तहत 25 फीसदी छूट के साथ Netmeds के तीन कूपन मिलेंगे। इस कूपन की मदद से 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट लिया जा सकता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें