JioPhone Recharge Plan: महंगे हुए जियो फोन के ये तीन पॉपुलर प्लान्स, रिचार्ज से पहले एक बार कर लें चेक

आशिकी पटेल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीआशिकी पटेल
Sun, 06 Feb 2022 06:47 PM IST
विज्ञापन
Jio Recharge Plan jio increases price of three popular prepaid plans know what is new price
महंगे हुए जियो के ये तीन पॉपुलर प्लान्स - फोटो : iStock

    देश की तमाम बड़ी टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए मजेदार प्लान ऑफर करती रहती हैं। वहीं रिलायंस जियो कंपनी भी समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार प्लान पेश करती रहती है, जिसके तहत ग्राहक अपने हिसाब से अलग-अलग तरह के रिचार्ज करा सकते हैं। इन रिचार्ज प्लान की कीमत ग्राहकों की बजट के हिसाब से कम रखी जाती है। साथ में ही इनमें आपको कई सारे कमाल के फायदे भी मिलते हैं। कंपनी द्वारा ऐसे तमाम तरह के प्लान पेश किए जाते हैं, जिनमें कॉलिंग से लेकर डाटा और फ्री एसएमएस तक आपको दिए जाते हैं। लेकिन इस बीच रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए बुरी खबर आई है। जियो ने अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका दे दिया है। दरअसल, कंपनी ने अपने तीन प्लान की कीमतों को बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं जियो की इन तीनों प्लान्स के बारे में और इनकी कीमत अब बढ़कर कितनी हुई है...

    महंगे हुए जियो के ये तीन पॉपुलर प्लान्स
    महंगे हुए जियो के ये तीन पॉपुलर प्लान्स - फोटो : अमर उजाला

    महंगा हुआ जियो फोन का 186 रुपये वाला प्लान

    • जियो ने अपने 155 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 186 रुपये कर दी गई है। इस प्लान में यूजर को 28 दिनों के लिए प्रतिदिन 1GB डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन के लिए 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है।
    महंगे हुए जियो के ये तीन पॉपुलर प्लान्स
    महंगे हुए जियो के ये तीन पॉपुलर प्लान्स - फोटो : iStock

    जियो फोन का 222 रुपये वाला प्लान भी हुआ महंगा

    • 155 रुपये वाले प्लान के अलावा जियो ने 186 रुपये वाले प्लान को भी महंगा कर दिया है। 186 रुपये वाले प्लान की कीमत 222 रुपये कर दी गई है। इस प्लान के तहत यूजर को 28 दिनों के लिए हर दिन 2GB डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन के लिए 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है।
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें