Jio Giga Fiber प्री-व्यू ऑफर : वह सबकुछ जो आपको जानना चाहिए
विज्ञापन

इस साल की शुरुआत में मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ब्रॉडबैंड सेवा जियोगीगाफाइबर को लांच किया था। उसके बाद जियो लगातार इसके लिए प्री-व्यू ऑफर जारी कर रहा है, लेकिन दिक्कत यह है कि कई लोगों के जियोगीगाफाइबर के प्लान के बारे में जानकारी नहीं है तो चलिए हम आपको जियो गीगाफाइबर के मौजूद बेस्ट प्लान के बारे में बताते हैं।

तीन महीने तक हर महीने 100 जीबी डाटा
जियो के प्री-व्यू ऑफर के तहत कंपनी 90 दिनों तक आपको हाई-स्पीड इंटरनेट देगी और हर महीने आपको 100 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही आपको फ्री में जियो के प्रीमियम ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

इस प्री-व्यू ऑफर के तहत महीने का 100 जीबी डाटा खत्म होने के बाद भी आप हाई-स्पीड इंटरनेट इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके लिए कंपनी आपको फ्री में 40 जीबी डाटा देगी जो कि आपको माय जियो ऐप या जियो की वेबसाइट पर दिखेगा।
विज्ञापन