Jio Diwali Dhamaka: 547GB डाटा समेत यहां जानें जियो के सभी दिवाली ऑफर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 06 Nov 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
Jio Diwali Offers: 100 Percent Cashback, Jio Phone 2 Sale, Jio Gift Card and all you need to know
Jio diwali dhamaka

    रिलायंस जियो ने दिवाली के खास मौके पर कई सारे ऑफर्स पेश किए हैं। जियो ने दिवाली के मौके पर 100 प्रतिशत कैशबैक और जियो गिफ्ट कार्ड समेत कई सारे ऑफर्स लांच किए हैं। जियो ने दिवाली के मौके पर एक ऐसा भी प्लान लांच किया है जिसमें 547.5 जीबी डाटा मिल रहा है। आइए सभी ऑफर्स के बारे में जानते हैं।

    jio-diwali-cashback-offer
    jio-diwali-cashback-offer

    सबसे पहले 100 फीसदी कैशबैक की बात करें तो जियो के दिवाली धमाका ऑफर के तहत ग्राहकों को 100 फीसदी कैशबैक दिया जाएगा। यानि 149 रुपये से ऊपर के सभी रिचार्ज प्लान पर कंपनी आपको 100 फीसदी का कैशबैक देगी। इस कैशबैक के साथ एक दिक्कत यह है कि कैशबैक कूपन के इस्तेमाल के लिए आपको कम-से-कम 5,000 रुपये की खरीदारी करनी पड़ेगी। बता दें कि कैशबैक वाला यह ऑफर सिर्फ 30 नवंबर तक ही है।

    jio-diwali-cashback-offer
    jio-diwali-cashback-offer

    जियो ने दिवाली के मौकै पर 1,699 रुपये का प्लान पेश किया है जिसकी वैधता 1 साल की है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी और साथ में रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे। जियो के 1,699 रुपये वाले प्लान की वैधता 365 दिनों की है और इसमें कुल 547.5 जीबी डाटा मिलेगा यानि रोज आपको 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। डाटा, कॉलिंग और मैसेज के अलावा इस प्लान में जियो के सभी ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें