Jio Best Recharge Plan: तीन महीने की वैधता वाला जियो का सबसे सस्ता प्लान, मोबाइल का खर्चा हो जाएगा आधा

टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो (Jio) ग्राहकों की सुविधा और जरूरत के हिसाब से एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान प्रदान कर रही है। अगर आप एक महीने की वैधता की जगह ऐसा प्लान तलाश कर रहे हैं, जिसमें आपको तीन महीने की वैधता मिल जाए और साथ में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी मिले। ऐसे में यह खबर आपके लिए है। इस खबर में हम आपको तीन महीने की वैधता वाला जियो का सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताएंगे। इस प्लान में आपको पूरे तीन महीने की वैधता के साथ कई और बेनिफिट्स भी मिलेंगे। चलिए जानते हैं जियो के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बारे में...

Jio के इस किफायती रिचार्ज प्लान की कीमत 395 रुपये है। जियो के 395 रुपये के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 84 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको इंटरनेट उपयोग के लिए डाटा भी मिल रहा है। अगर आप रोजाना ज्यादा मात्रा में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते। ऐसे में जियो का ये प्लान में आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।

395 रुपये वाले इस प्लान में आपको कुल 6 जीबी का इंटरनेट डाटा मिलता है। प्लान में आपको रोजाना डेली डाटा लिमिट की सुविधा नहीं मिलती है। प्लान में मिल रहे 6 जीबी इंटरनेट डाटा की वैलिडिटी कुल 84 दिनों के लिए है। आपको बता दें कि हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है।