जियो के 4 बेस्ट प्रीपेड प्लान जिनमें रोज मिलेगा 1.5GB डाटा, देखें पूरी लिस्ट

रिलायंस जियो ने एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया के साथ पिछले साल दिसंबर में अपने टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाई थी। कीमतें बढ़ने के बाद कई नए प्लान भी जियो ने लॉन्च किए, लेकिन अब सवाल यह है कि आखिर जियो का सबसे बेस्ट प्लान कौन है और उसमें क्या-क्या फायदे हैं। आइए जानते हैं....

28 दिन का प्लान
यदि आपको कम वैधता वाले प्लान चाहिए तो आपके लिए 199 रुपये का प्लान बेस्ट है जिसमें 28 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए एक हजार मिनट्स मिलते हैं, जबकि जियो के नेटवर्क पर कॉलिंग फ्री है। इस प्लान में रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे और जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन भी।

56 दिनों वाला प्लान
इस प्लान की कीमत 399 रुपये है और इसमें 56 दिनों तक रोज 1.5 जीबी यानी कुल 84 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में जियो से अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए दो हजार मिनट्स मिलेंगे। वहीं जियो के नेटवर्क पर कॉलिंग फ्री होगी। इस प्लान में भी रोज 100 मैसेज और जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।