IRCTC की शानदार सुविधा का उठाएं फायदा, बिना पेमेंट किए बुक करें टिकट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 26 Apr 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
IRCTC ePayLater service launched for reserved and Tatkal tickets bookings
IRCTC ePayLater service

    आप में से शायद ही कोई ऐसा होगा जो रेल से सफर नहीं करता होगा। कई लोग ऐसे होंगे जो काउंटर से टिकट खरीदते होंगे और कई लोग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से खुद ही ऑनलाइन टिकट बुक करते होंगे। ऑनलाइन बुकिंग के दौरान सबसे बड़ी समस्या पेमेंट को लेकर होती है। कई बार पेमेंट में ही इतना समय लग जाता है कि टिकट वेटिंग लिस्ट में चला जाता है। इसी दिक्कत को दूर करने के लिए आईआरसीटीसी ने एक नई सुविधा लॉन्च की है जिसके जरिए आप बिना भुगतान किए टिकट बुक कर सकेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में...

    IRCTC ePayLater
    IRCTC ePayLater

    दरअसल IRCTC ने अर्थशास्त्र प्राइवेट लिमिटेड के पायलेट प्रोजेक्ट ई-पे लेटर (ePaLater) के साथ साझेदारी की है ताकि रेल से सफर करने वाले यात्री बिना भुगतान किए टिकट बुक कर सकें और बाद में पैसे दे सकें। इसकी ई-पे लेटर की जानकारी आईआरसीटीसी ने ट्वीट करके दी है।

    irctc
    irctc

    इस सुविधा के तहत आप बुकिंग के दौरान बिना पैसे दिए टिकट ले सकते हैं, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि आपको फ्री में टिकट मिलेगा। टिकट बुकिंग के बाद आपको 14 दिन का समय मिलेगा जिसके अंदर आपको टिकट की कीमत का भुगतान करना होगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें