एपल: ₹1,64,900 वाला आईफोन 18 प्रो EMI पर कितना पड़ेगा? जानें 3, 6, 9 और 12 महीने की ईएमआई में कौन-सा है बेस्ट

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Sun, 20 Sep 2026 02:25 PM IST
सार

एपल का नया स्मार्टफोन आईफोन 18 प्रो अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। अब आप 1,64,900 रुपये की शुरुआती कीमत वाले इस प्रीमियम फोन को आप किश्तों पर भी घर ला सकते हैं, लेकिन तीन, छह, नौ और 12 महीने की अवधि वाले प्लान में आपको हर महीने कितनी किश्त देनी होगी? आइए जानते हैं इसके ईएमआई का पूरा हिसाब-किताब...

iPhone 18 Pro EMI, Monthly Cost 3, 6 and 12 Months
आईफोन 18 प्रो - फोटो : apple

    एपल के ईएमआई कैलकुलेटर के अनुसार, ग्राहक अपनी सुविधा के हिसाब से अलग-अलग ईएमआई चुन सकते हैं। यहां हम सिर्फ तीन, छह, नौ और 12 महीने के प्लान का हिसाब बता रहे हैं। तो 1,64,900 वाले आईफोन 18 प्रो को ईएमआई पर लेने पर हर महीने कितना भुगतान करना होगा? आइए जानते हैं।

    आईफोन 18 प्रो
    आईफोन 18 प्रो - फोटो : apple

    आईफोन 18 प्रो की कितनी है कीमत?

    भारत में आईफोन 18 प्रो 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। यह फोन एपल के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर, एपल रिटेल स्टोर्स और अधिकृत रिटेलर्स के जरिए उपलब्ध है।

    जो लोग पूरे पैसे एक साथ देने के बजाय, क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर आईफोन 18 प्रो खरीदना चाहते हैं, तो कंपनी के ईएमआई कैलकुलेटर में तीन, छह और 12 महीने की अवधि के लिए अलग-अलग मासिक किस्त बताई गई है।

    आईफोन 18 प्रो
    आईफोन 18 प्रो - फोटो : @theapplehub

    तीन महीने की ईएमआई कितनी होगी?

    अगर आप आईफोन 18 प्रो लेने के लिए तीन महीने की ईएमआई का ऑप्शन चुनते हैं, तो इसके लिए खरीददार को हर महीनें करीब 56,438 की किस्त देनी होगी।

    कम अवधि होने की वजह से इस प्लान में मासिक भुगतान सबसे ज्यादा है। हालांकि, पूरी रकम चुकाने की अवधि सिर्फ तीन महीने रहती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें