बॉलीवुड सिंगर को चोरों ने लगाया लाखों का चूना, UPI की मदद से उड़ाए पैसे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 05 Jan 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol Singer Avanti Patel lose Rs 1.7 Lakh In Cyber Fraud
Indian Idol Singer Avanti Patel

    दुनिया टेक्नोलॉजी के मामले में जितनी तेजी से बढ़ रही है, लोगों की मुसीबत भी उतनी ही तेजी से बढ़ रही है। अभी हाल ही में मुंबई के एक व्यापारी को सिम कार्ड स्वैपिंग के जरिए 1.86 करोड़ का चूना लगाया था, वहीं अब इंडियल आइडल की प्रतिभागी अवंती पटेल और उनकी बहन के बैंक अकाउंट से साइबर चोरों ने करीब 2 लाख रुपये उड़ा लिए हैं। खास बात यह है कि यह चोरी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए की गई है। आइए पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं।

    Indian Idol Singer Avanti Patel
    Indian Idol Singer Avanti Patel

    सबसे पहले आपको बता दें कि अवंती पटेल इंडियन आइडल 10 की प्रतिभागी हैं और एक बॉलीवुड सिंगर भी हैं। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक अवंति और उनकी बहन के खाते से 1 लाख 70 हजार रुपये गायब हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह चोरी UPI ऐप के जरिए की गई है। उन्होंने इस संबंध में मुंबई के सायन पुलिस स्टेशन शिकायत दर्ज कराई है। अगली स्लाइड में पढ़ें अवंती ने किया था डेबिड कार्ड के लिए अप्लाई

    Chip Debit Card
    Chip Debit Card

    मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक अवंती ने नए डेबिट कार्ड के लिए आवेदन किया था जिसे बैंक द्वारा अभी तक एक्टिवेट नहीं किया गया है। इसी बीच उनके नंबर पर पंकज शर्मा नाम के एक शख्स ने कॉल किया और खुद को बैंक का कर्मचारी बताया।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें