6G कनेक्टिविटी में विश्व का नेतृत्व करेगा भारत, 5G लॉन्चिंग के बाद आईटी मंत्री

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 02 Oct 2022 03:18 PM IST
विज्ञापन
India will take a lead in 6G Telecom Minister Ashwini Vaishnaw on day after 5G launch in country
आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : ANI

    केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा है कि भारत 6G कनेक्टिविटी में विश्व का नेतृत्व करे। आईटी मंत्री का यह बयान देश में 5जी सर्विस लॉन्चिंग के एक दिन बाद आया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 5जी सर्विस का शुभारंभ किया। पहले फेज में दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद जैसे 13 शहर जैसे प्रमुख शहरों में 5G कनेक्टिविटी की शुरुआत की गई है।

    5G नेटवर्क
    5G नेटवर्क - फोटो : अमर उजाला

    5जी की कीमतें होंगी कम

    वैष्णव ने 5जी सेवाओं की शुरुआत के बाद कहा कि आने वाले 6 महीनों में 200 से अधिक शहरों में 5जी सेवाएं उपलब्ध होंगी और अगले दो वर्षों में देश के 80-90 प्रतिशत हिस्से में इसे उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल भी अगले साल 15 अगस्त से 5जी सेवाएं मुहैया कराना शुरू कर देगी। साथ ही 5जी की कीमतें भी कम होंगी, जिससे आम आदमी भी इसे यूज कर सकेगा। आईटी मंत्री ने कहा कि अगले कुछ वर्षों में लगभग पूरे देश को 5जी सेवा से जोड़ दिया जाएगा। 2035 तक 5G से भारत की अर्थव्यवस्था में 450 बिलियन डॉलर यानी करीब (3 हजार 6,73 करोड़ रुपये) के योगदान का अनुमान है।

    PM Modi
    PM Modi - फोटो : ANI

    प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की 5जी सेवा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक अक्तूबर को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में देश को 5जी सर्विस की सौगात दी। प्रधानमंत्री मोदी ने 5जी की लॉन्चिंग इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) के छठे एडिशन में की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IMC 2022 में सभा को संबोधित करते हुए कहा, आज की तेजी से बदलती दुनिया में भारत को शीर्ष पर चढ़ने से कोई रोक नहीं पाएगा। इस स्थान पर हमारा अधिकार है। भारत और भारतीय इससे कम पर समझौता नहीं कर सकते। चौथी अधोगिक क्रांति का नेतृत्व भारत करेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें