फोन लॉक पासवर्ड भूल गए तो इस तरह ओपन करें फोन

अगर आप कभी गलती से अपने एंड्रॉयड डिवाइस का पिन, पासवर्ड या पैटर्न लॉक भूल जाएं तो आपको लग सकता है कि ये काफी परेशानी की बात है। लेकिन कई ऐसे तरीके हैं जिनको अपनाने पर आपका फ़ोन काम कर सकता है। सिक्योरिटी के लिहाज़ से ये सुनने में आपको खतरनाक लग सकता है पर ऐसा करना संभव है। इसके कुछ तरीकों के बारे में जानिए...

नए एंड्रॉयड टैबलेट और स्मार्टफोन से जुड़ी 'एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर' नाम की एक सर्विस होती है। अगर आप अपने गूगल अकाउंट से लॉग्ड-इन हैं, तो किसी भी डिवाइस से इस सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। बस अपने गूगल अकाउंट से लॉग इन कीजिए और शुरू हो जाइए।

'एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर' पर लॉग इन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर जो 'लॉक' बटन है उसे क्लिक करने पर आपको नया पासवर्ड देना पड़ेगा। ये पुराने पासवर्ड को मिटा कर नया पासवर्ड आपके अकाउंट के नाम कर देगा। उसके बाद एक बार फिर लॉक बटन पर क्लिक कर दीजिए।