आधार कार्ड है तो सिर्फ 10 मिनट में बनेगा पैन कार्ड, पैसा भी नहीं लगेगा, ऐसे करें अप्लाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Fri, 21 Feb 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar card holders Now get PAN card free in just 10 minutes, know how to apply
PAN CARD IN 10 MINUTES - फोटो : amar ujala

    देश में आधार कार्ड की गिनती एक अहम दस्तावेज के रूप में होती है। बैंक से लेकर सिम कार्ड लेने और पासपोर्ट बनवाने तक में आधार कार्ड का इस्तेमाल होता है। आधार कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको कई सारे दस्तावेज से मुक्ति मिल जाती है। अब सरकार ने पैन कार्ड बनवाने वालों को बड़ा तोहफा देते हुए कहा है कि यदि आपके पास आधार कार्ड है तो महज 10 मिनट में आपका पैन कार्ड बन जाएगा। आइए जानते हैं कैसे...

    आयकर विभाग (फाइल फोटो)
    आयकर विभाग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

    अभी तक आप पैन कार्ड बनवाने के लिए दो पेज का फॉर्म भरते थे और महीनों तक इंतजार करते थे। आपकी इस समस्या का समाधान अब सरकार ने कर दिया है। आयकर विभाग ने नई सुविधा पेश की है जिसके तहत आधार कार्ड की मदद से सिर्फ 10 मिनट में पैन कार्ड बनवाया जा सकता है। आइए अप्लाई करने का तरीका जानते हैं।

    PAN CARD IN 10 MINUTES
    PAN CARD IN 10 MINUTES - फोटो : incometax

    सबसे पहले आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाएं। या फिर इस लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद बायीं ओर दिख रहे"Instant PAN through Aadhaar"के विकल्प पर क्लिक करें।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें