Smartphone Tips and Tricks: इस तरह बिना कुछ डिलीट किए अपने स्मार्टफोन स्टोरेज को कर सकते हैं खाली, जानें क्या है तरीका

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Sat, 18 Jun 2022 03:46 PM IST
विज्ञापन
How to Get More Space on Your Phone Without Deleting Anything Know Smartphone Tips and Tricks in Hindi
Smartphone Tips and Tricks - फोटो : istock

    Smartphone Tips and Tricks:

    स्मार्टफोन आने के बाद दुनिया भर में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसने वैश्वीकरण को एक नया आयाम देने का काम किया है। आज दुनिया भर में कई लोग विभिन्न कार्यों के लिए इंटरनेट का उपयोग करते हैं। इंटरनेट ने जीवन को आसान बना दिया है। आज बड़े पैमाने पर लोग इंटरनेट से जरूरी चीजों को डाउनलोड करते हैं। वहीं कई मर्तबा डाउनलोडिंग के समय हमारा स्मार्टफोन स्टोरेज फुल हो जाता है और इंटरनेट से हम अपनी जरूरी फाइल्स को डाउनलोड भी नहीं कर पाते। वहीं अक्सर देखने को मिलता है कि हमारे स्मार्टफोन में ऐसी कई जरूरी फाइल्स होती हैं, जिन्हें हम स्टोरेज खाली करने के लिए चाहकर भी डिलीट नहीं कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप बिना कुछ डिलीट किए अपने स्मार्टफोन के स्टोरेज को खाली कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -

    Smartphone Tips and Tricks
    Smartphone Tips and Tricks - फोटो : istock

    अक्सर देखने को मिलता है कि स्मार्टफोन का स्टोरेज फुल होने के बाद वह काफी हैंग करने लगता है। ऐसी स्थिति में स्मार्टफोन में अधिक स्टोरेज बनाने के लिए आप गूगल ड्राइव में अपनी जरूरी फाइल्स को अपलोड कर सकते हैं।

    Smartphone Tips and Tricks
    Smartphone Tips and Tricks - फोटो : istock

    गूगल ड्राइव में किसी भी फाइल को अपलोड करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपको बस गूगल ड्राइव एप को ओपन करके प्लस के आइकन पर क्लिक करना है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें