राष्ट्रीय मतदाता दिवस: अभी तक नहीं बना है वोटर कार्ड तो घर बैठे ऐसे करें अप्लाई, सिर्फ 5 मिनट लगेंगे

National Voters Day 2024:
देश में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन पर लोगों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने और वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुरुआत 2011 में हुई थी। दरअसल 25 जनवरी 1950 को ही भारत के चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी और 2011 से इसे एक दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पहली बार 2011 में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया। उसके बाद से ही हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाने लगा। यदि आपका भी अभी तक वोटर कार्ड नहीं बना है तो यह खबर आपके काम की है। इस रिपोर्ट में हम आपको बहुत आसान तरीके से ऑनलाइन वोटर कार्ड बनवाने का तरीका बताएंगे।

ऑनलाइन वोटर कार्ड बनवाने के लिए अपने फोन या लैपटॉप सेhttps://voters.eci.gov.in/पर जाएं। इसके बाद फोन नंबर की मदद से अपनी आईडी बनाएं। उसके बाद उसी आईडी से ओटीपी डालकर लॉगिन करें।

आपको लेफ्ट साइड में सबसे ऊपरनए मतदाता के रूप में पंजीकृत करें- फॉर्म 6भरें का ऑप्शन दिखेगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा उसमें नाम, एड्रेस भरें। अपनी फोटो अपलोड करें और अपने घर के किसी मेंबर का वोटर कार्ड नंबर डालें। इसके बाद एड्रेस के तौर पर आधार कार्ड अपलोड करें।