Google Pay Rewards: हो रही पैसों की बारिश, इस शख्स को मिला 80,000 रु. का कैशबैक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 10 Apr 2023 04:27 PM IST
विज्ञापन
Google Pay accidentally gives cashback of Rs 88000 all you need to know in Hindi
google pay cashback - फोटो : अमर उजाला

    गूगल पे (Google Pay) ने शुरुआती दिनों में लोगों को खूब पैसे बांटे थे। सिर्फ रेफर करने पर 250 रुपये मिल जाते थे। उसके बाद Google Pay ने धीरे-धीरे कैशबैक ऑफर कम कर दिया और अब तक वह किसी अन्य ब्रांड या ई-कॉमर्स साइट का कूपन दे देता है, लेकिन इसी बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। Google Pay ने एक शख्स को 80,000 रुपये का कैशबैक दिया है। आइए जानते हैं आखिर क्या हुआ है, क्या गूगल सच में लोगों को इस तरह का कैशबैक दे रहा है।

    Google Pay
    Google Pay - फोटो : Twitter/MishaalRahman

    एक रेडिट यूजर ने दावा किया है कि उसे Google Pay पर 1072 डॉलर यानी करीब 87,876 रुपये का का कैशबैक मिला है। एक अन्य यूजर ने दावा किया है कि उसे 13.25 डॉलर का कैशबैक मिला है। इसी तरह की यूजर्स ने 10 से 1,000 डॉलर तक कैशबैक मिलने का दावा किया है।

    Google Pay
    Google Pay - फोटो : Twitter

    कहा जा रहा है कि वास्तव में Google ने ऐसा कोई कैशबैक नहीं दिया है, बल्कि गूगल पे एप में आई एक खामी की वजह से लोगों को कैशबैक मिल रहे हैं। सबसे खास बात यह सामने आई है कि यह कैशबैक गूगल पिक्सल यूजर्स को ही मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों को कैशबैक मिला है, वे सभी गूगल पिक्सल फोन यूज करते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें