Google: तो इसलिए फोन पर दिखने लगते हैं विज्ञापन... डेटा पर सेंध लगा रहा था गूगल, अब भरने होंगे 2,600 करोड़
Google Data Case:
कैलिफोर्निया कोर्ट ने गूगल पर 2,600 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। आरोप था कि Android फोन बिना यूज किए भी यूजर्स का डेटा भेजते थे। यह डेटा विज्ञापन के लिए इस्तेमाल होता था।

आपने कई लोगों को अक्सर कहते हुए सुना होगा कि जब वह किसी चीज से बारे में बात करते हैं, तो उनके फोन पर उसी का विज्ञापन यानी एड दिखने लगता है। दरअसल, ये बातें झूठी नहीं हैं। गूगल पर अमेरिका में चल रहे एक कोर्ट केस में यह बात साबित हो गई है कि गूगल का एन्ड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम चुपके से आपकी बातें सुनता रहता है। यह उस समय भी आपकी बातें सुन रहा होता है जब आप फोन इस्तेमाल नहीं कर रहे होते हैं।

कोर्ट ने ठोंका 2,600 करोड़ का जुर्माना
अब इसी मामले को लेकिर अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक कोर्ट ने गूगल पर 314.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 2,600 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने इसे हर्जाने के तौर पर चुकाने का आदेश दिया है। यह फैसला एक क्लास-एक्शन मुकदमे में आया, जिसमें आरोप था कि एन्ड्रॉइड फोन बिना यूज किए भी यूजर्स का डेटा गूगल को भेजते थे।

14 मिलियन यूजर्स थे इस केस में शामिल
यह मुकदमा साल 2019 में दायर किया गया था, जिसमें कैलिफोर्निया के करीब 1.4 करोड़ एन्ड्रॉइड यूजर्स को शामिल किया गया। इनका आरोप था कि गूगल का एन्ड्रॉइड सिस्टम तब भी डेटा इकट्ठा करता और भेजता रहा, जब फोन इस्तेमाल नहीं हो रहे थे।