फ्लिपकार्ट Women's Day Sale: सिर्फ 12,990 रुपये में खरीदें लैपटॉप, हेडफोन पर 80% की छूट

यदि आप भी स्मार्टफोन, गैजेट या इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए किसी सेल का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट महिला दिवस के खास मौके पर बंपर सेल का आयोजन कर रहा है। इस सेल में कैमरा, लैपटॉप और हेडफोन्स पर 80 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसकी जानकारी कंपनी ने खुद अपनी साइट पर ही दी है। फ्लिपकार्ट की यह सेल 7 मार्च से शुरू हो रही है और 8 मार्च की रात 12 बजे खत्म होगी। तो आइए इस सेल में मोबइल पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानते हैं विस्तार से।

फ्लिपकार्ट की इस सेल में सैमसंग गैलेक्सी एस8 सिर्फ 30,990 रुपये में करीदा जा सकेगा। जबकि भारत में लांचिंग के समय सैमसंग गैलेक्सी एस8 की कीमत 57,900 रुपये थी, हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब गैलेक्सी एस8 पर बंपर छूट मिल रही है, इससे पहले भी फ्लिपकार्ट पर हुई सेल में गैलेक्सी एस8 29,990 रुपये बिक चुका है।

इस सेल में नोकिया 6.1 स्मार्टफोन को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि पहले इसकी कीमत 15,499 रुपये थी। इस फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।