Flipkart की रिपब्लिक डे सेल हुई शुरू, इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगा उम्मीद से ज्यादा डिस्काउंट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 19 Jan 2020 10:01 AM IST
Flipkart Republic Day Sale 2020 Live For Every Customer big offers deals and discount on smartphone
flipkart republic day sale - फोटो : Flipkart

    देश की लोकप्रिय ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) की रिपब्लिक डे सेल 2020 (Flipkart Republic Day Sale 2020) शुरू हो गई है। ग्राहकों को इस सेल में स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स और डील्स मिलेंगी। इसके अलावा फ्लिपकार्ट की सेल में स्मार्ट वॉच और फिटनेस बैंड्स के लिए भी लिमिटेड टाइम प्राइस कट जैसी स्पेशल सेल आयोजित की जाएंगी। हालांकि, यह सेल फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए कल यानी शनिवार से शुरू हो गई थी। इस सेल के ऑफर्स की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों को स्मार्टफोन की खरीदारी पर 10 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। तो आइए जानते हैं इस सेल में किस स्मार्टफोन पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है...

    Samsung Galaxy S9 Plus
    Samsung Galaxy S9 Plus

    सैमसंग गैलेक्सी एस 9

    फ्लिपकार्ट की इस सेल में सैमसंग गैलेक्सी एस 9 स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए 22,999 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स के साथ डील्स मिलेंगी। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.2 इंच की क्वॉडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 3500 एमएएच की बैटरी और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है।

    Motorola One Action
    Motorola One Action - फोटो : Flipkart

    मोटोरोला वन एक्शन

    फ्लिपकार्ट की सेल के दौरान ग्राहक मोटोरोला के इस फोन को मात्र 8,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लोगों को इस फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले, एंड्रॉयड पाई 9.0, एक्सिनॉज 9609 प्रोसेसर और तीन कैमरे का सपोर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें