DoT: कॉल आने पर दिखेगा असली नाम, सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया फीचर ऑन करने का आदेश

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 16 Jan 2025 02:39 PM IST
सार

एक टेलीकॉम अधिकारी ने कहा, "टेलीकॉम ऑपरेटरों ने सर्कल के भीतर (इंट्रा-सर्कल) CNAP में दक्षता हासिल कर ली है, लेकिन सर्कल के बाहर (इंटर-सर्कल) कॉल्स के लिए परीक्षण अभी भी चल रहे हैं।"

विज्ञापन
DoT Pushes Telcos to Implement Caller Name Display Service Says Report
mobile - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों से कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) सेवा को तेजी से लागू करने का आग्रह किया है। इस सेवा के तहत इनकमिंग कॉल पर कॉलर का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस पहल का उद्देश्य स्पैम और घोटाले से संबंधित कॉल्स पर अंकुश लगाना और कॉल रिसीव करने वालों को कॉलर की पहचान सुनिश्चित करना है।

    हाल ही में टेलीकॉम ऑपरेटरों के साथ हुई बैठक में DoT ने CNAP सेवा के तत्काल क्रियान्वयन पर जोर दिया। टेलीकॉम कंपनियों ने जानकारी दी कि इस सेवा का परीक्षण जारी है, विशेष रूप से इंटर-सर्कल कॉल्स (अलग-अलग क्षेत्रों के बीच कॉल्स) के लिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि तकनीक स्थिर होते ही इसे लागू किया जाएगा। हालांकि, टेलीकॉम कंपनियों ने यह भी बताया कि तकनीकी सीमाओं के कारण CNAP सेवा को 2G नेटवर्क पर लागू करना संभव नहीं है।

    विज्ञापन

    एक टेलीकॉम अधिकारी ने कहा, "टेलीकॉम ऑपरेटरों ने सर्कल के भीतर (इंट्रा-सर्कल) CNAP में दक्षता हासिल कर ली है, लेकिन सर्कल के बाहर (इंटर-सर्कल) कॉल्स के लिए परीक्षण अभी भी चल रहे हैं।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें