Diwali With Mi Sale: एक रुपये में मिलेगा 23,999 रुपये वाला Redmi K20, जानें पूरे ऑफर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 25 Sep 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
Diwali With Mi Sale 2019 Starts From 28 Sept Poco F1 Redmi Go Redmi Y3 Price Cut Know How Grab It
Diwali With Mi Sale 2019 - फोटो : mi.com

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने फेस्टिवल सीजन को ध्यान में रखकर दिवाली विद एमआई (Diwali With Mi Sale) के नाम से सेल को आयोजित करने वाली है। इस सेल में ग्राहकों को रेडमी के20, रेडमी के20 प्रो, रेडमी नोट 7 प्रो, पोको एफ1, रेडमी 7ए और रेडमी गो पर आकर्षक डील्स और ऑफर्स मिलेंगे। इसके साथ ही शाओमी ने अपने ज्यादातर स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती की हैं। वहीं, शाओमी की दिवाली सेल 28 सितंबर से लेकर 8 ऑक्टूबर तक चलेगी। इस सेल में एमआई टीवी, एमआई स्मार्ट वाटर प्यूरीफायर और फिटनेस बैंड्स जैसे प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट और कैशबैक दिए जाएंगे। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों को प्रोडक्ट्स की खरीदारी पर 10 फीसद का कैशबैक और नो कॉस्ट ईएमआई देगा।

    Redmi K20 Pro, Redmi K20
    Redmi K20 Pro, Redmi K20 - फोटो : Google

    Redmi K20

    कंपनी ने 6जीबी रैम वाले वेरियंट रेडमी के20 की कीमत में 2,000 रुपये में कटौती की है। अब ग्राहक इस फोन को 19,999 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकेंगे। इसके साथ ही 6जीबी रैम वाले वेरियंट रेडमी के20 प्रो की कीमत में भी 3,000 रुपये की कमी आई है। कटौती के बाद इस फोन की कीमत 24,999 रुपये हो गई है।

    Xiaomi POCO F1
    Xiaomi POCO F1

    Poco F1

    शाओमी ने पोको एफ1 के सभी वेरियंट्स की कीमत में कटौती की है। अब ग्राहक 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को 14,999 रुपये, 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को 15,999 रुपये और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को 15,999 रुपये में खरीद सकेंगे। इसके साथ ही पोको एफ1 का 8 जीबी रैम वाला वेरियंट 22,999 रुपये की कीमत के साथ ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। वहीं, ग्राहकों को इस फोन की खरीदी पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें