कहीं खतरा न बन जाए स्मार्ट लॉक: इंदौर अग्निकांड से लें सबक, डिजिटल ताला चुनते समय इन बातों का रखें खास ख्याल

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Fri, 20 Mar 2026 02:48 PM IST
सार

Digital Door Lock Safety Guide:

क्या आपका हाई-टेक डिजिटल लॉक इमरजेंसी में आपका साथ देगा? इंदौर में हुई हालिया दुखद घटनाओं ने स्मार्ट डोर लॉक्स की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आग या शॉर्ट सर्किट जैसी स्थितियों में जब इलेक्ट्रॉनिक सर्किट फेल हो जाते हैं, तो ये सुरक्षित ताले जानलेवा साबित हो सकते हैं। जानिए, अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए सही डिजिटल लॉक का चुनाव कैसे करें और किन फीचर्स को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

विज्ञापन
Digital Door Lock Safety Guide: Lessons from Indore Fire Incident; How Choose Safest Smart Lock for Your Home
डिजिटल डोर लॉक - फोटो : amarujala.com

    आजकल स्टेटस सिंबल और हाई-सिक्योरिटी के नाम पर 6 हजार से लेकर 90 हजार रुपये तक के डिजिटल लॉक बाजार में उपलब्ध हैं। ये फिंगरप्रिंट, कार्ड और मोबाइल एप से खुलते हैं, लेकिन आपातकालीन स्थितियों (जैसे आग या भीषण गर्मी) में इनका व्यवहार बदल जाता है। इंदौर में हाल ही में हुए यह देखा गया कि बिजली गुल होने या तापमान बढ़ने पर ये लॉक जाम हो गए, जिससे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

    डिजिटल डोर लॉक
    डिजिटल डोर लॉक - फोटो : adobe stock

    सुरक्षित डिजिटल लॉक कैसे चुनें?

    • मैन्युअल ओवरराइड: कभी भी ऐसा लॉक न खरीदें जिसमें फिजिकल चाबी का विकल्प न हो। इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम फेल होने पर केवल मैन्युअल चाबी ही आपको खतरे से बचा सकता है।
    • पैनिक रिलीज फंक्शन:एक सुरक्षित लॉक वह है जो अंदर की तरफ से बिना किसी कोड या सेंसर के, सिर्फ हैंडल घुमाने से ही खुल जाता है। इसे पैनिक एग्जिट फीचर कहते हैं।
    • तापमान सेंसर:अच्छी कंपनियों के लॉक में हीट सेंसर होता है। अगर घर के अंदर का तापमान 55°C-60°C से ऊपर जाता है, तो लॉक अपने आप अनलॉक हो जाना चाहिए। खरीदने से पहले यह फीचर है या नहीं इस बात की पुष्टि जरूर करें।
    • बैटरी अलर्ट और एक्सटर्नल पावर: लॉक ऐसा हो जो बैटरी कम होने पर हफ्तों पहले चेतावनी दे। साथ ही, उसमें बाहर से 9V की बैटरी जोड़कर पावर देने का विकल्प होना चाहिए।
    • फायर रेटेड सर्टिफिकेट:हमेशा उन ब्रांड्स को प्राथमिकता दें जिनके पास फायर-रेटेड सर्टिफिकेट हो। इसका मतलब है कि वह लॉक एक निश्चित समय तक भीषण आग और गर्मी को झेलने की क्षमता रखता है।
    डिजिटल डोर लॉक
    डिजिटल डोर लॉक - फोटो : amarujala.com

    इमरजेंसी में फंसने से कैसे बचें?

    • दूसरा एग्जिट खुला रखें:फ्लैट कल्चर में अक्सर एक ही दरवाजा होता है। सुनिश्चित करें कि खिड़कियां या बालकनी का रास्ता ऐसा हो जिसे जरूरत पड़ने पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सके।
    • स्मोक अलार्म से लिंक करें:अपने स्मार्ट लॉक को घर के स्मोक डिटेक्टर या फायर अलार्म सिस्टम से सिंक करें, ताकि धुआं उठते ही दरवाजे खुद-ब-खुद अनलॉक हो जाएं।
    • नियमित सर्विसिंग:डिजिटल लॉक के सर्किट और रबर सील समय के साथ खराब हो सकते हैं। हर 6 महीने में इसकी प्रोफेशनल सर्विसिंग कराएं और बैटरी बदलते रहें।
    • बच्चों और बुजुर्गों को ट्रेनिंग: घर के हर सदस्य को पता होना चाहिए, कि अगर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम काम न करे, तो मैन्युअल तरीके से दरवाजा कैसे खोलना है।
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें