Shraddha Murder Case: घर पर कर दिए शव के 35 टुकड़े... जानें आफताब को लेकर गूगल पर क्या-क्या खोज रहे लोग?

दिल्ली के महरौली में दिल दहला देने वाली वारदात से लोग सहम गए हैं। पुलिस ने करीब छह महीने बाद आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को गिरफ्तार किया है। जब अपराधी युवक ने मर्डर का सनसनीखेज खुलासा किया, तो हर किसी के होश उड़ गए। युवक ने युवती श्रृद्धा वाकर की हत्या कर घर के बाथरूम में उसके शव के करीब 35 टुकड़े किए और टुकड़ों को धोकर पॉलिथीन में पैक कर फ्रीज में रख दिया। इसके बाद करीब 22 दिन तक शव के टुकड़ों को यहां-वहां फेंकता रहा। इस केस को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया आ रही है। लोग इंटरनेट पर इस केस को हर एंगल से तलाश रहे हैं।

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हो रहा श्रृद्धा मर्डर केस
लोग आफताब के सोशल मीडिया अकाउंट से लेकर उसके धर्म तक की जानकारी सर्च कर रहे हैं। यह केस फिलहाल गूगल पर टॉप ट्रेंड में चल रहा है। लोग आफताब अमीन पूनावाला के सोशल मीडिया अकाउंट जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी की भी खोज रहे हैं। गूगल पर पूनावाला कास्ट, आफताब अमीन पूनावाला रिलिजन, Dexter, आफताब पूनावाला फेसबुक जैसे की-वर्ड्स को सर्च किया जा रहा है।

श्रद्धा वॉकर को भी सर्च कर रहे लोग
आफताब के सोशल मीडिया अकाउंट के साथ लोग श्रद्धा वॉकर के भी सोशल मीडिया अकाउंट को खोज रहे हैं। लोग श्रद्धा वॉकर, श्रद्धा वॉकर फेसबुक, श्रद्धा वॉकर इंस्टाग्राम भी सर्च कर रहे हैं।